MP में मई बना मानसून! लू, बारिश और ओलों ने किया मौसम को बेहाल
भोपाल: मध्यप्रदेश में मई के महीने में मौसम का मिजाज असामान्य बना हुआ है। कहीं तेज गर्मी, कहीं बारिश और ओलावृष्टि देखने को मिल रही है। बुधवार को छतरपुर और मुरैना में आंधी-तूफान से पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे कई इलाकों में बिजली बाधित रही। मुरैना में उड़ती टिन शीट से एक महिला घायल हो गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी तेज आंधी, बारिश और लू का अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर-चंबल में लू और भोपाल-इंदौर सहित 35 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।
तेज गर्मी का असर:
खजुराहो में तापमान 46°C, टीकमगढ़, गुना, शिवपुरी और सतना में भी पारा 44°C से ऊपर रहा। वहीं भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिनभर गर्मी के बाद शाम को हल्की बारिश से राहत मिली। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, उमरिया, शहडोल, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, सीहोर, शाजापुर, देवास, धार और रतलाम में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। 13 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि प्रदेश के 13 से ज्यादा जिलों में बुधवार को आंधी और बारिश हुई। कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हुई।होशंगाबाद रोड पर मंडीदीप और औबेदुल्लागंज के बीच तेज हवाओं के कारण 10 से ज्यादा बिजली के खंभे झुक गए।
असर:
मौसम की इस उलटफेर ने जनजीवन, कृषि और बिजली आपूर्ति पर सीधा असर डाला है।
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित
सरकारी नौकरी में यूपी अव्वल? CM योगी ने पेश किया आंकड़ा