देवर-भाभी के इश्क के आगे झुके घरवाले, रचाई शादी
देवर-भाभी का रिश्ता भाई-बहन या दोस्तों जैसा होता है. मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इन रिश्तों का लिहाज नहीं करते. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर से सामने आया है. यहां एक युवती शादी करते ससुराल आई. 7 ही दिन में उसका मोह पति से भंग हो गया. दुल्हन को अब पति नहीं बल्कि अपना देवर भाने लगा था. देवर को भी भाभी से इश्क हो गया. बस फिर क्या था, दोनों शादी करने की जिद करने लगे.
घर वालों को जब इसका पता चला तो खूब हंगामा हुआ. न तो देवर और न ही भाभी एक दूसरे से अलग होना चाह रहे थे. दोनों की बस यही जिद थी कि रहेंगे तो साथ में. नहीं तो किसी और के साथ भी नहीं रहेंगे. फिर क्या, घर वालों को भी उनके प्यार के सामने घुटने टेकने पड़ गए. फिर दोनों की शादी करवा दी गई.
मामला अंबेडकरनगर के हंसवर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. पांच मई को यहां रहने वाले एक युवक की शादी गांव से महज तीन किलोमीटर दूर रहने वाली युवती के साथ तय हुई थी. धूमधाम से दोनों ने सात फेरे लिए और शादी के बाद विवाहित ससुराल आ गई. इसी दौरान उसकी नजरें देवर से लड़ गईं. शादी के सात दिन में ही देवर भाभी का प्यार परवान चढ़ गया. शादी को एक हफ्ते ही हुए थे कि विवाहिता अपने मायके लौटी तो वहां पहुंचते ही पति को लेकर उसका मूड बदल गया.
पति संग रहने से किया इनकार
विवाहिता ने अब पति के बजाय देवर के साथ जिंदगी बिताने का फैसला ले लिया था. उसने अपनी इच्छा परिवार से बताई तो खलबली मच गई. पंचायत बुलाई गई. देवर को बुलाया गया तो उसने भी अपनी भाभी के साथ जीने मरने की कसमें खा लीं. विवाद बढ़ने लगा तो मामला थाने तक जा पहुंचा. वहां पर भी दुल्हन ने सरेआम अपने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया. देवर और भाभी ने एक साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया. मामला पारिवारिक होने के चलते पुलिस ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया.
छोटे बेटे की बीवी बनकर आई
इसके बाद भाभी-देवर सामाजिक बंधनों को तोड़कर एक दूसरे के हो गए. परिवार ने फिर उनकी शादी के लिए इजाजत दे दी. जहां सात दिन पहले तो बड़े बेटे की बहू बनकर ससुराल आई थी. अब छोटे बेटे की बीवी बनकर ससुराल में रह रही है. पुलिस ने कहां- दोनों बालिग हैं. परिवार के लोग भी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते थे. इसलिए मामले का वहीं निपटारा कर दिया गया.
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित