प्लेन चावल से बोर हो गए? ट्राय करें चटपटा मसाला राइस, सबको आएगा पसंद
सामग्री :
1 कप चावल
प्याज
हरी शिमला मिर्च
टमाटर
मटर
अदरक-लहसुन का पेस्ट
हींग
जीरा
लाल मिर्च पाउडर
गर्म मसाला पाउडर
भुने हुए काजू
तेल
सरसों के दानें
नमक
विधि :
मसाला राइस बनाने के लिए सभी सब्जियों को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर रख लें।
अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें हींग, जीरा और सरसों के दानों को चटकने दें। इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और प्याज डालकर हल्का भूरा होने तक भुनें।
ध्यान रखें कि प्याज जल न जाएं। जब प्याज सुनहरे भूरे होने लगें, तब इसमें टमाटर और नमक मिलाएं और कुछ देर तक पकाएं।
जब टमाटर अच्छी तरह से पक जाएं, तो उसमें सभी सब्जियों को डालें और इसमें सभी मसालों को मिलाएं। पैन को ढककर सब्जियों को नर्म होने तक पकाएं।
जब सब्जियां पक जाएं, तो इनमें चावल मिलाएं और ऊपर से गर्म मसाला मिलाएं। चावल को अच्छी तरह मिलाएं और 2-3 मिनट तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें और गर्मा-गर्म चावल सर्व करें।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल