गर्लफ्रेंड को लेकर मजाक पड़ा भारी, अली गोनी सोशल मीडिया पर ट्रोल
टीवी एक्टर अली गोनी और जैस्मिन भसीन अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर ही लाइमलाइट में रहते हैं। ये कपल पिछले 5 साल से एक दूसरे के साथ है। सोशल मीडिया पर दोनों अपने प्यार भरे मोमेंट आए दिन फैंस के साथ शेयर करते हैं। इस बीच अली गोनी ने कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिसने उनके रोमांस को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा कर दिया है। यही नहीं पोस्ट को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अली गोनी को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
अली गोनी ने शेयर की पोस्ट
अली गोनी ने बीते दिन मंगलवार को अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन की एक फोटो शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस जींस और क्रॉप टॉप पहने खड़ी हैं। इस पोस्ट में अली गोनी ने सवाल पूछा है, ‘क्या जैस्मिन छपरी है?’ इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाला इमोजी ड्रॉप किया है।
यूजर्स के निशाने पर एक्टर
उधर, अली गोनी का ये पोस्ट देखते ही देखते रेडिट पर वायरल हो गया। इसे देखने के बाद रेडिट यूजर्स का एक्टर पर गुस्सा फूटा है। उन्होंने अली गोनी को जबरदस्त ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने पूछा, ‘अपनी गर्लफ्रेंड के लिए कौन ऐसे पोस्ट करता है यार।’ दूसरे यूजर ने पूछा, ‘वह एक बहुत बड़ा स्त्री-द्वेषी है। उसका स्पष्ट रूप से उससे शादी करने का कोई इरादा नहीं है।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘बहुत अजीब जोड़ी है।’ एक अन्य ने पूछा, ‘उसने भी पूछा है। शायद ये कोई मजाक है।’
जैस्मिन ने भी पूछा यही सवाल
बता दें कि सिर्फ अली गोनी ही नहीं जैस्मिन भसीन ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी पर ऐसा ही पोस्ट और सवाल पूछा है। उन्होंने अली की एक पोर्ट्रेट तस्वीर शेयर की। साथ में सवाल पूछा कि ‘क्या अली गोनी छपरी है?’ खैर इस ट्रोलिंग पर अली गोनी का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल