काशीदास पूजन में हुआ हादसा, बांस छूते ही दौड़ा करंट, सात लोग झुलसे
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में काशीदास पूजन के आयोजन में बांस लगाने के दौरान ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार से दर्दनाक हादसा हो गया. सात लोग करंट की चपेट में आकर अचेत हो गए. चार लोगों की मौत हो गई है. जबकि, तीन लोग मऊ चिकित्सालय में भर्ती करवाए गए हैं. उनकी हालत गंभीर बनी हुई है.
घटना गाजीपुर के मरदह थाना के नरवर गांव की है. हादसे में जान गंवाने वालों में छोटेलाल यादव (35), रविंद्र यादव उर्फ कल्लू (29), गोरख यादव (23) और अमन यादव (19) शामिल हैं. सभी की मौत मौके पर ही हो गई. दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया.
जानकारी के अनुसार, मरदह थाना के पिपनार गांव में काशीदास बाबा की पूजा की तैयारी के दौरान झंडा लगा रहे सात लोग हाइटेंशन तार की चपेट में आ गए. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए. मृतकों में रविंद्र यादव, अजय यादव, छोटेलाल, अमन यादव शामिल हैं। वहीं, अमेरिका यादव, संतोष यादव, जितेंद्र यादव गंभीर हैं, जिनका इलाज चल रहा है. मृतकों में रविंद्र यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में कान्स्टेबल था. वह आंबेडकर नगर जनपद में तैनात था.
बांस हाइटेंशन लाइन से टच हुआ
बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे लोग काशीदास पूजन की तैयारी कर रहे थे. सबह 11 बजे से आयोजन होता तय था. इस पूजा में आसपास के जिले के लोग भी हजारों की संख्या में इकट्ठा हुए थे. पूजन में मंडप बनाने के लिए कुछ लोग बांस काटकर ला रहे थे. तभी बांस का ऊपरी हिस्सा हाइटेंशन लाइन से टच हो गया.
घटनास्थल पर मच गई चीख-पुकार
इस हादसे में एक बाद एक लोग झुलसते गए. चीख-पुकार सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. घायलों को मऊ जिले के फातिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी है. मिली जानकारी के अनुसार काशी दास बाबा के इस पूजा में आज समाजवादी पार्टी के बड़े नेता के आने की भी जानकारी थी.
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल