दोहा डायमंड लीग: नीरज चोपड़ा का ऐतिहासिक थ्रो, पहली बार पार किया 90 मीटर का आंकड़ा
Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार रात इतिहास रच दिया. दोहा डायमंड लीग में नीरज चोपड़ा ने 90 मीटर से ज्यादा दूरी पर भाला फेंका. नीरज ने अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर दूर भाला फेंक कर करियर में पहली बार ऐसा किया. हालांकि, इसके बावजूद वह दूसरे नंबर पर ही रहे. भाला फेंक यानी जेवलिन थ्रो में 90 मीटर से ज्यादा दूरी तय करने वाले नीरज दुनिया के 26वें खिलाड़ी बन गए हैं. नीरज चोपड़ा 90 मीटर से ज्यादा दूरी का भाला फेंकने वाले तीसरे एशियाई खिलाड़ी बने हैं. नीरज ने 90.23 मीटर के थ्रो के साथ ही अपने करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस भी दिया है.
दूसरे नंबर पर रहे नीरज चोपड़ा
नीरज चोपड़ा ने अपने करियर का बेस्ट स्कोर किया, लेकिन फिर भी भारत का ये खिलाड़ी पहले नंबर पर आने से चूक गया. नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग में दूसरा स्थान हासिल किया है. जर्मनी के जूलियन वेबर ने दोहा डायमंड लीग में पहला स्थान हासिल किया है. जूलियन वेबर ने 91.06 मीटर दूरी का भाला फेंककर इस लीग का टॉप स्कोर बनाया. भारत के एक और खिलाड़ी किशोर जेना इस जेवलिन थ्रो इवेंट में 8वें नंबर पर रहे. किशोर ने अपना बेस्ट स्कोर 78.60 मीटर का भाला फेंककर दिया. भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 88.44 मीटर का थ्रो फेंका था, लेकिन अपने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का जेवलिन थ्रो फेंककर नीरज ने अपनी जीत लगभग तय कर ली थी. लेकिन जर्मनी के जूलियन वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर का भाला फेंका और नीरज चोपड़ा को पछाड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया. ग्रेनेडा के पीटर्स एंडरसन दोहा डायमंड लीग में तीसरे नंबर पर रहे. इस एथलीट ने 85.64 मीटर का भाला फेंका.
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी
जापान में भीषण आग पर 11 दिन बाद काबू, राहत की सांस
असम में BJP की आंधी, तमिलनाडु में TVK का धमाका, बंगाल में ‘खेला’
नदी में डूबे युवक की मिली लाश, दाद्दाजी घाट पर मचा हड़कंप
छावनी क्षेत्र में जमीन विवाद, 29 बंगलों पर सर्वे ने बढ़ाई हलचल