अदा खान का करियर: शेषा के बाद कहां हैं और क्या कर रही हैं अभिनेत्री
‘नागिन’ सीरियल से मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस अदा खान का आज यानी 12 मई को जन्मदिन है. अदा 36 साल की हो गई हैं. अपनी खूबसूरत आंखें और लाजवाब एक्सप्रेशंस से उन्होंने टीवी पर अपनी अलग पहचान बनाई है. ‘बहनें’ और ‘अमृत मंथन’ जैसे सीरियलों से अदा ने अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन ‘नागिन’ में उनका निभाया हुआ ‘शेषा’ का किरदार उनके लिए उनके करियर का टर्निंग पॉइंट रहा.
इस सीरियल में वो निगेटिव किरदार में नजर आई थीं. इस सीरियल में उनकी एक्टिंग सभी लोगों को खूब पसंद आई. तो चलिए, उनके जन्मदिन पर जानते हैं कि आजकल टीवी की ये मशहूर ‘नागिन’ अदा खान कहां हैं और क्या कर रही हैं?
इन टीवी शोज में भी किया काम?
‘नागिन’ सीरियल के बाद अदा खान और भी कई टीवी शोज में दिखाई दीं. ‘विश या अमृत: सितारा’, ‘कानपुर वाले खुराना’ के साथ नागिन के हर नए सीजन में भी अदा खान अपना कमाल दिखाते हुए नजर आई हैं. टीवी सीरियल के अलावा अदा ने रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ में भी अपना हाथ आजमाया था. लेकिन इस शो में अदा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाईं. 2 साल पहले ‘वागले की दुनिया’ में अदा ‘सखी वर्गे’ के किरदार में नजर आई थीं. इस सीरियल के बाद उन्होंने छोटे पर्दे से दूरियां बना ली
वेब सीरीज में भी कर चुकी हैं काम
सिर्फ टीवी ही नहीं अदा ओटीटी पर भी नजर आई हैं. पिछले साल वेब सीरीज ‘एक लड़की को देखा तो’ में अदा खान ने डॉक्टर अंकिता यानी अंकिता गुलेरिया का किरदार निभाया था. टीवी से दूरी बनाने वाली अदा अब ओटीटी पर भी कुछ मजेदार काम करना चाहती हैं. उन्हें सिर्फ सही मौके का इंतजार है. एक्टिंग से दूरियां बनाने वाली अदा खान इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रह रही हैं और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फोटो और वीडियो डालती रहती हैं. फैंस को उम्मीद है कि उनकी ये पसंदीदा एक्ट्रेस जल्द ही नए प्रोजेक्ट के साथ एंटरटेनमेंट की दुनिया में बड़ा कमबैक करेंगी.
बंगाल-असम में BJP की जीत पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- हर तरफ लहराया भगवा
टीवीके की बढ़त से तमिलनाडु में हलचल, विजय के घर के बाहर जुटी भीड़
नरेंद्र मोदी पर सवाल, बंगाल को छोड़ कहीं पांच बार भी नहीं गए
चेन्नई की मुश्किलें बढ़ीं, नए खिलाड़ी की चोट से टीम को नुकसान
क्रिकेट से मजबूत रिश्ते, भारत ने जमैका को दिया खास तोहफा
उमरेठ उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, हर्षद परमार 30,500 वोटों से विजयी
ओंकारेश्वर में अनोखी पहल, आटे के दीपकों से दीपदान
PSL ट्रॉफी के बाद बाबर का बयान, तीनों फॉर्मेट पर साफ किया रुख
हर दिन नया स्वाद, 30 अलग-अलग रायते की शानदार लिस्ट
एम. के. स्टालिन पर मनोज तिवारी का हमला, बोले- सनातन विरोधियों को जनता ने नकारा