गैलेक्सी झेड फलीप 7 एफई जल्द आज सकता है बाजार में
नई दिल्ली। भारतीय बाजार में सैमसंग अपना नया फोल्डेबल डिवाइस गैलेक्सी झेड फलीप 7 एफई जल्द ही उतार सकता है। गैलेक्सी झेड फलीप 7 एफई को सैमसंग की फ्लिप सीरीज़ का अधिक किफायती वर्जन माना जा रहा है। यह फोन कंपनी के आगामी गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में पेश किया जा सकता है, जहां गैलेक्सी झेड फोल्ड 7 और गैलेक्सी झेड फलीप 7 भी लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले ही इस फोन से जुड़ी कई अहम जानकारियां ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग इस डिवाइस की कीमत 1,000 यूरो (करीब 96,000 रुपये) से कम रख सकता है, जो कि मौजूदा गैलेक्सी झेड फलीप 6 की शुरुआती कीमत के आसपास है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसमें 6.7 इंच की एलटीपीओ सुपर एमोलेड 2एक्स फोल्डेबल स्क्रीन दी जा सकती है, जो 120एचझेड रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। कवर स्क्रीन का साइज 3.4 इंच हो सकता है। फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर और 12जीबी रैम दिए जाने की संभावना है।
यह फोन 4000एमएएच की बैटरी के साथ आ सकता है, जो 25वॉट फास्ट चार्जिंग और 15वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। साथ ही आईपी48 रेटिंग मिलने की उम्मीद है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित रखेगी। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल होगा। फ्रंट में 10 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। सभी कैमरे 4 के 60एफपीएस वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट कर सकते हैं।
चुनावी नतीजों से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला
सीएम आज करेंगे राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ, 20 हजार दुग्ध उत्पादक होंगे शामिल
वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद भारत में विनिर्माण रफ्तार तेज, PMI 54.7
15,600 करोड़ की डील पर संकट, RR के सामने नई चुनौती
विदेश मंत्री जयशंकर की कूटनीति, जमैका को दिया इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड
तमिलनाडु में CM समेत DMK के 15 मंत्री पीछे, पश्चिम बंगाल में भाजपा का जश्न शुरू
‘धुरंधर’ विवाद पर जावेद अख्तर बोले—हर फिल्म का अपना नजरिया होता है
चीन ने ठुकराए अमेरिका के प्रतिबंध, कहा- बाहरी दखल मंजूर नहीं
निवेश में सोने की भूमिका: रखें या निकालें, क्या है सही फैसला
तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, TVK बनी नंबर वन पार्टी