बौखलाहट में पाकिस्तान का फैसला, 12 घंटे बाद दोबारा बंद किया एयरस्पेस
पाकिस्तान सरकार ने लाहौर और इस्लामाबाद हवाई अड्डों पर सभी कॉमर्शियल उड़ानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद रखने का फैसला किया है। पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अपने बयान में कहा कि देश का हवाई क्षेत्र लाहौर और इस्लामाबाद हवाईअड्डों पर सभी कॉमर्शियल उड़ानों के लिए बंद है। इससे पहले पाकिस्तान नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने देर रात पाकिस्तान का एयरस्पेस खोलने की बात कही थी। ऐसे में अब केवल कराची एयरपोर्ट पर ही उड़ानों की आवाजाही हो रही है। कराची एयरपोर्ट फिलहाल बंद नहीं है।
48 घंटे के लिए बंद किया था एयरस्पेस
बता दें कि इससे पहले भारत के आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद पाकिस्तान सरकार ने अपना एयरस्पेस 48 घंटे के लिए बंद करने का ऐलान किया था। पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इंटरनेशनल एविएशन ऑर्गेनाइजेशन में भारत की कार्रवाई को लापरवाह और उकसाने वाला एक्शन बताया। इसके बाद पाकिस्तान ने इस घटनाओं के चलते एयरस्पेस को 48 घंटों के लिए सभी एयर ट्रैफिक को बंद करने का ऐलान किया था।
पाकिस्तान की ओर से फायरिंग जारी
इधर भारत ने पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच सीमाई इलाकों में एयर डिफेंस यूनिट्स को एक्टिव कर दिया है। रक्षा अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर लगातार गोलीबारी कर रहा है। ये गोलीबारी कुपवाड़ा सेक्टर में की जा रही है। इससे पहले बुधवार को पाकिस्तान की गोलीबारी से 15 नागरिकों के मौत की खबर सामने आई थी। सीमा पर लगातार हो रही गोलीबारी को लेकर बुधवार शाम को बीएसएफ के डीजी ने पीएम मोदी से मुलाकात की। पीएम ने डीजी से सीमावर्ती क्षेत्र में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने का आदेश दिया था।
पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़भभकी
भारत ने पहलगाम हमले के 15 दिन बाद 6 और 7 मई की रात को पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंक के 9 ठिकानों को तबाह किया था। इस हमले में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। इसके बाद से ही पाकिस्तान की बौखलाहट साफ नजर आ रही है। देर रात पाकिस्तान के पीएम ने एक बार फिर भारत को गीदड़भभकी दी। उन्होंने देश को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को कड़े परिणाम भुगतने होंगे। भारत ने पिछली रात जो गलती की है, उसे उसकी भारी कीमत चुकानी होगी।
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित