रायबरेली: पति पर खौलता तेल उंडेला, झगड़े के बाद पत्नी हुई फरार
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पति की बातों से खफा पत्नी ने उस पर खौलता तेल उंडेल दिया. फिर पति को तड़पता हुआ छोड़कर वहां से भाग गया. पति की चीख सुनकर परिजन और आसपास के लोग वहां पहुंचे. उन्होंने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. हालत गंभीर होने के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है. फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
पुलिस आरोपी पत्नी की तलाश कर रही है. पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने बताया- मामला शिबगढ़ थाना क्षेत्र का है. निहालखेड़ा मजरे के सूरजपुर गांव में 30 साल का सज्जन पासी अपनी पत्नी रामावती के साथ रहता है. बुधवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. उसके बाद पत्नी ने उस पर खौलता तेल उंडेल दिया.
सज्जन ने बताया- बुधवार को मेरी बीवी और मेरे बीच झगड़ा हुआ. पति-पत्नी के बीच ऐसे झगड़े तो अक्सर होते ही रहते हैं. लेकिन मुझे नहीं पता था कि वो इस पर इतना गुस्सा हो जाएगी कि मेरी ही जान की दुश्मन बन बैठेगी. शाम को हम दोनों के बीच सुलह भी हो गई थी. मैं फिर खाना खाकर बेडरूम में सोने चला गया. मुझे गहरी नींद आ गई तो अचानक से उसने खौलता तेल मुझ पर डाल दिया. मैं पहले तो कुछ समझ न पाया. फिर देखा कि मेरी पत्नी ने ही यह काम किया है. मैं मदद के लिए चिल्लाने लगा. तभी वो वहां से भाग गई.
जिला अस्पताल किया रेफर
पीड़ित ने आगे बताया- फिर मेरे घर वाले वहां आए. आस-पास के कुछ लोग भी मेरे यहां पहुंचे. सभी ने मुझे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया. डॉक्टरों ने फिर मुझे जिला अस्पताल पहुंचाया. मैं चाहता हूं कि मुझे न्याय मिले. न जाने क्यों मेरी पत्नी ने ऐसा किया मेरे साथ. झगड़े का बदला उसने मेरे साथ ऐसे लिया. अभी तक मुझे यकीन नहीं हो पा रहा है.
आरोपी पत्नी की तलाश जारी
थानाध्यक्ष विंध्य विनय ने बताया- पीड़ित ने पत्नी पर चेहरे पर खौलता तेल डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है. आरोपी के विरुद्ध सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल वो फरार है. उसकी तलाश की जा रही है.
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित