नहीं जलता अंतिम संस्कार के बाद शरीर का ये हिस्सा, जानें इसका रहस्य? क्या करते हैं उन अंगों का?
मृत्यु के बाद क्या होता है, ये सवाल हर किसी के मन में कभी न कभी जरूर आता है. जब किसी की मृत्यु होती है, तो हिंदू धर्म में दाह संस्कार की परंपरा निभाई जाती है. माना जाता है कि यह प्रक्रिया आत्मा की अगली यात्रा की शुरुआत होती है. चिता की आग में शरीर जलकर राख हो जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शरीर का एक हिस्सा ऐसा भी होता है जो आग में भी नहीं जलता? यह एक ऐसा रहस्य है जो बहुत कम लोगों को मालूम है.
अक्सर यह समझा जाता है कि आग सब कुछ जला सकती है. लेकिन इंसानी शरीर की बात करें तो यह पूरी तरह सही नहीं है. दाह संस्कार के दौरान शरीर के कुछ हिस्से ऐसे होते हैं जो चिता की तेज आग में भी नहीं जलते. यह बात सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यह पूरी तरह सच है.
कौन सा हिस्सा नहीं जलता है?
मानव शरीर के हड्डी और दांत ऐसे अंग हैं जो दाह संस्कार के बाद भी पूरी तरह नहीं जलते. खासतौर पर रीढ़ की हड्डी के सबसे निचले सिरे पर मौजूद एक हिस्सा जिसे ‘अस्थि’ या ‘नाल’ कहा जाता है वह आग में नहीं जलता. इसके साथ साथ दांतों का ऊपरी कवर, जिसे इनेमल कहा जाता है, वह भी काफी मजबूत होता है और आम तापमान में नहीं जलता. चिता की आग में सबसे पहले शरीर का मांस जलता है, फिर धीरे धीरे हड्डियां. लेकिन हड्डियों को पूरी तरह जलने में बहुत अधिक तापमान लगता है, जो सामान्य चिता में नहीं मिल पाता.
इसका क्या होता है बाद में?
यही कारण है कि दाह संस्कार के बाद जो राख बचती है, उसमें हड्डियों के छोटे छोटे टुकड़े मिलते हैं. यही टुकड़े मृतक के परिजन गंगा नदी में प्रवाहित करते हैं. इसे ‘अस्थि विसर्जन’ कहा जाता है. यह एक धार्मिक प्रक्रिया है जिसका पालन हर हिंदू परिवार करता है.
धातु और अन्य चीजें भी नहीं जलतीं
अगर मृतक ने शरीर पर कोई धातु की चीज पहनी हो जैसे अंगूठी, चेन या ब्रेसलेट, तो वे भी दाह संस्कार के बाद बची रहती हैं. इन्हें बाद में राख से अलग किया जाता है. कई बार शरीर में लगी कोई मशीन या कृत्रिम अंग (जैसे हिप रिप्लेसमेंट या पेसमेकर) भी आग में नहीं जलते. इन चीजों को पहचानने और निकालने के लिए चुंबक या अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है.
आखिर क्यों होता है ऐसा?
हड्डियों और धातु की संरचना बहुत मजबूत होती है. इन्हें जलाने के लिए बहुत अधिक गर्मी की जरूरत होती है, जो सामान्य चिता में नहीं मिलती. यही वजह है कि शरीर के बाकी हिस्से भले ही जल जाएं, लेकिन ये चीजें सुरक्षित बची रहती हैं.
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"