आगरा में बहू के साथ दरिंदगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला
उत्तर प्रदेश के आगरा में विवाहिता के साथ जुल्म-ओ-सितम की ऐसी कहानी सामने आई है, जिसे जानकर पुलिस भी सन्न रह गई. यहां ससुराल में बहू को रोज टॉर्टर दिया जा रहा था. मानसिक और शारीरिक रूप, दोनो सें. रोज बहू के चीखने चिल्लाने की आवाज आती थी. फिर एक दिन तो जुल्म की इंतहां इतनी बढ़ गई कि पड़ोसियों से रहा न गया. उन्होंने तुरंत जाकर बहू को ससुराल वालों के चंगुल से आजाद करवाया. साथ ही पुलिस को भी सूचना दी.
मामला आगरा के शाहगंज के सैनिक नगर का है. यहां एक घर से आ रही बहू की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी खुद को रोक नहीं पाए. वे घर के बाहर जुट गए और पुलिस बुला ली. महिला के पति ने अपने पिता संग मिलकर जुल्म की इंतहां कर दी थी. विवाहिता को बंधक बनाकर मारपीट की जा रही थी. विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज न देने पर धारदार हथियार से प्रहार कर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर पति और ससुर को गिरफ्तार किया है.
इटावा निवासी पीड़िता सुमन यादव ने पुलिस को बताया कि 28 नवंबर 2023 को उसकी शादी सैनिक नगर, अवधपुरी निवासी शिवकांत यादव से हुई थी. पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से पति, ससुर शिवपाल, सास कांति और ननद मधु लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं.अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर तलाक लेने का दबाव बनाते हैं. मायके वालों को भी धमकाते हैं. पति भी कुछ नहीं कहता है. बल्कि, घर वालों की बात मानने को कहता है.
जान से मार डालना चाहते थे ससुरालिए
पीड़िता ने बताया कि ससुर का व्यवहार उसके प्रति बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. मंगलवार को ससुरालीजनों ने जान से मारने की मंशा से उस पर तेज धार वाले हथियार से हमला बोल दिया. जमकर मारा पीटा. वह चिल्लाती रही मगर पति शिवकांत और ससुर को रहम नहीं आया. उनके जुल्म के चलते वह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गई. दोनों ने उसके हाथ और गले पर धारदार हथियार से हमला किया. बाल पकड़कर खींचे.
पड़ोसियों ने बचाई विवाहिता की जान
चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी जुट गए. जैसे-तैसे लोगों ने गेट खुलवाया. पीड़िता को बाहर निकाल. सूचना पर पहुंची पीआरवी ने पति और ससुर को पकड़ लिया और थाने ले आई. पीड़िता ने तहरीर दी है. पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है. इंस्पेक्टर कुशल पाल सिंह ने बताया कि विवाहिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति, ससुर को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"