मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन स्पेन और स्वीडन की आधिकारिक यात्रा पर
बार्सिलोना/रांची। झारखंड को वैश्विक निवेश के लिए आकर्षक गंतव्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन इन दिनों स्पेन और स्वीडन की आधिकारिक यात्रा पर हैं, जहां उन्होंने झारखंड में निवेश, उद्योग और खेल विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की।
फुटबॉल कोच प्रशिक्षण के लिए एमओयू
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में बार्सिलोना स्थित प्रसिद्ध आरसीडी एस्पेनयॉल फुटबॉल क्लब ने झारखंड में खेल विशेषकर फुटबॉल के क्षेत्र में सहयोग के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर का प्रस्ताव दिया है। इस सहयोग से राज्य के फुटबॉल कोचों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण मिल सकेगा, जिससे झारखंड के फुटबॉल खिलाड़ियों को भी लाभ होगा।
झारखंड में गीगा फैक्ट्री लगाने का प्रस्ताव
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने चेकोस्लोवाकिया स्थित टेस्ला ग्रुप के सीईओ डुशान लिचार्डस से मुलाकात की। उन्होंने झारखंड में गीगा फैक्ट्री स्थापित करने का प्रस्ताव दिया, जो कि वाणिज्यिक और औद्योगिक बैटरियों के भंडारण और असेंबली पर केंद्रित होगी। यह संयंत्र नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है।
प्रवासी भारतीयों से स्टार्टअप और निवेश को लेकर चर्चा
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने बार्सिलोना में प्रवासी भारतीय व्यवसायियों और विशेषज्ञों से मुलाकात की। चर्चा के दौरान स्टार्टअप मेंटरशिप, क्लीन एनर्जी, पर्यावरणीय स्थिरता, सप्लाई चेन, बायो-फार्मास्यूटिकल, मेडटेक, लीगल सेक्टर, डेंटिस्ट्री और खेल विपणन जैसे क्षेत्रों में संभावनाओं पर विचार हुआ।
प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि झारखंड में स्टार्टअप्स और उनके मेंटर्स की मैपिंग की जाए और उन्हें वैश्विक इनक्यूबेटर्स से जोड़ा जाए। इसके अलावा, कटहल और टमाटर जैसे स्थानीय उत्पादों के मूल्यवर्धित प्रसंस्करण, पारंपरिक चिकित्सा (होड़ोपैथी), अनुसंधान एवं बायोटेक जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं तलाशी जाएं। मुख्यमंत्री ने सभी निवेशकों और विशेषज्ञों को झारखंड आने और राज्य में निवेश करने का आमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार नीतिगत सुधार, निवेश सुविधा और पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि झारखंड में निवेश को शीघ्र और सहज रूप से जमीन पर उतारने की प्रतिबद्धता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्पेनिश कंपनियों के साथ लगातार संवाद, बैठकें और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि सहयोग के प्रयासों को ठोस रूप दिया जा सके। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की यह यात्रा झारखंड के लिए वैश्विक निवेश, स्टार्टअप विकास और खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए द्वार खोल सकती है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि झारखंड को एक निवेश-हितैषी, तकनीकी रूप से सक्षम और आर्थिक रूप से सशक्त राज्य के रूप में स्थापित किया जाए।
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं