ऋषभ पंत की टीम में शामिल होगा ‘गति का तूफान’, दिल्ली की प्लेइंग XI में बड़ा बदलाव संभव
दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल-2025 में दमदार फॉर्म में है। दिल्ली इस सीजन 10 अंक हासिल करने वाली पहली टीम भी बनी है। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली इस टीम को हराना काफी मुश्किल हो रहा है। दिल्ली को अब अपना अगला मैच लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ खेलना है। इस मैच में लखनऊ की नजरें बदला लेने पर होंगी तो वहीं दिल्ली जीत के रास्त पर बने रहने की जद्दोजहद करेगी।
लखनऊ और दिल्ली इस सीजन दूसरी बार भिड़ने जा रही हैं। इससे पहले जब इस सीजन दोनों का मुकाबला हुआ था तब दिल्ली ने लखनऊ के मुंह से जीत छीन ली थी। उस मैच में आशुतोष शर्मा का बल्ला चमका था। लेकिन इस बार लखनऊ की टीम में मजबूती दिखेगी। उसकी टीम में एक तूफानी पेसर वापस आ सकता है।
पंत की टीम में तूफानी पेसर
लखनऊ का ये सीजन अभी तक अच्छा जा रहा है। अपने पिछले मैच में इस टीम ने राजस्थान रॉयल्स को मात दी है। ये मैच काफी रोमांचक रहा था। आखिरी ओवर में आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लखनऊ को जीत दिलाई थी। लखनऊ की टीम में एक बदलाव साफ नजर आ रहा है। प्रिंस यादव को बाहर कर पंत मयंक यादव को मौका दे सकते हैं। वही मयंक जो अपनी तूफानी गेंदबाजी के लिए मशहूर हैं।
अभी तक चोट के कारण नहीं खेल पा रहे मयंक फिट होकर टीम में आ चुके हैं। उम्मीद थी कि वह राजस्थान के खिलाफ उतरेंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं था। हालांकि दिल्ली के खिलाफ मैच में वह गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे सकते हैं। बाकी और कोई बदलाव टीम में नजर नहीं आता है।
टीम की बल्लेबाजी मजबूत है और अब तो पंत भी फॉर्म में वापसी कर चुके हैं। निकोलस पूरन, मिचेल मार्श एडेन मार्करम पर टीम की बल्लेबाजी टिकी है। डेविड मिलर ने अभी तक अपना फिनिशर वाला रोल नहीं दिखाया है। उनसे उम्मीद होगी कि वह जल्दी अपने रंग में लौटे।
दिल्ली की क्या होगी प्लेइंग-11?
दिल्ली की टीम अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव करे इसकी संभावना नजर नहीं आती है। पिछले मैच में जैक फ्रेजर मैक्गर्क को बाहर किया गया था। वह इस मैच में भी बाहर रह सकते हैं। अभिषेक पोरेल और करुण नायर पर ओपनिंग का जिम्मा होगा। केएल राहुल अक्षर पटले, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम का खेलना तय है। वहीं मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव की भी जगह पक्की है।
अगर कोई एक बदलाव दिल्ली की टीम कर सकती है तो वो है मुकेश कुमार को बाहर कर टी नटराजन को मौका दिया जा सकता है। नटराजन ने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
लखनऊ सुपरजायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, डेविड मिलर, अब्दुल समद, दिग्वेश राठी, शार्दूल ठाकुर, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, आवेश खान।
दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहिद शर्मा, टी नटराजन।
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित