तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने राष्ट्रीय मिशन के तहत वैल्यू चेन पार्टनर हेतु आवेदन आमंत्रित
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन (National Mission on Edible Oil-Oilseed) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु योग्य एफपीओ (FPO) एवं सहकारी समितियों से वैल्यू चेन पार्टनर (VCP) बनने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के अंतर्गत किसानों के चयन से लेकर मृदा परीक्षण, बीज वितरण, फसल प्रदर्शन, प्रशिक्षण, फार्म स्कूल संचालन, सलाहकार सेवाओं का प्रसार और अंत में उत्पाद के मूल्य संवर्धन व विपणन तक की संपूर्ण प्रक्रिया में सहभागिता की जिम्मेदारी इन्हीं पार्टनरों को सौंपी जाएगी। इन कार्यों के संचालन हेतु पात्र संस्थाओं को योजना में निर्धारित प्रावधानानुसार वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। वैल्यू चेन पार्टनर बनने के लिए इच्छुक एफपीओ अथवा सहकारी समितियों को कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है। इसमें कम्पनी अधिनियम या सहकारिता अधिनियम के तहत पंजीकरण संबंधित जिले में कम से कम तीन वर्षों का कार्यानुभव संस्था में न्यूनतम 200 पंजीकृत कृषकों की भागीदारी, पिछले तीन वर्षों में औसत वार्षिक कारोबार नौ लाख रुपए से अधिक और किसानों द्वारा संस्था में कम से कम तीन लाख रुपए की इक्विटी निवेश की अनिवार्यता शामिल है। ऐसी संस्थाएं जो उपरोक्त सभी मापदंडों को पूरा करती हैं, वे 23 अप्रैल 2025 को सायं 5:30 बजे तक कार्यालय उप संचालक कृषि, बंगला स्कूल, इंदिरा गांधी पार्क के पास, झगराखांड, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के पते पर अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन पंजीकृत डाक के माध्यम से भेज सकते हैं। निर्धारित समय के पश्चात प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित