15 दिन में दो शादियां, पहली पत्नी को धमकाकर हेड कांस्टेबल से रचाई दूसरी शादी
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक शादीशुदा व्यक्ति ने अपनी पत्नी को तलाक दिए बिना 15 दिन बाद एक हेड कांस्टेबल से दूसरी शादी कर ली. पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पत्नी का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी भी मिली है. पुलिस जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश कर रही है.
दरअसल, बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी नेहा आरोप लगाया है कि उसके पति ने बिना उसे तलाक दिए एक महिला कांस्टेबल से शादी कर ली. पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि गजालपुर गांव के निवासी नवीन से 16 फरवरी को उसकी शादी हुई थी. शादी के तीन दिन बाद ही उसे अपने पति और महिला कांस्टेबल के प्रेम प्रसंग के बारे में पता चला. महिला कांस्टेबल की तैनाती हापुड़ जिले में है.
पति ने डाला दबाव
पीड़ित महिला ने बताया कि हेड कांस्टेबल का मकान मोहल्ला साकेत कॉलोनी में है. उसका पति उसे कांस्टेबल के मकान में ले गया था. पति ने जबरजस्ती उसे महिला कांस्टेबल के पैर भी पकड़वाए थे. यही नहीं उसके पति ने उस पर दबाव डाला था कि उसको गांव में और महिला कांस्टेबल को मेरठ में रखेगा. इसके बाद मार्च माह में पति ने बिना तलाक दिए महिला हेड कांस्टेबल से दूसरी शादी कर ली. जिसकी तस्वीरें भी उसके पास है.
पति और हेड कांस्टेबल को पकड़ा साथ
पीड़ित महिला ने बताया कि उसने दोनों को मोहल्ला साकेत कॉलोनी स्थित मकान में 16 अप्रैल की रात पकड़ा था. इसकी जानकारी भी उसने पुलिस को दी थी. पुलिस दोनों को पकड़कर थाने भी ले गई थी. महिला ने बताया कि पति ने उसे जान से मारने की धमकी भी थी. वही इस पूरे मामले में सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर मामला दर्ज करआरोपियों की तलाश की जा रही है.
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल