भूकंप से हिली धरती: क्या भारत के लिए बढ़ रहा है खतरा? जानिए विशेषज्ञों की राय
भूकंप के जोरदार झटकों से आज फिर धरती कांप गई। रात के एक बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक के बीच 5 देशों में भूकंप आया और जोरदार झटके लगे। नींद के आगोश में डूबे लोगों ने कहीं हल्के कहीं तेज झटके झेले। भारत, तिब्बत, म्यांमार, ताजिकिस्तान और इंडोनेशिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता 3 से 5 के बीच रही।
हालांकि पांचों देशों से भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं आई है, लेकिन जिस तरह पिछले सवा साल से हर रोज भूकंप आ रहा है, भूकंप के झटके लग रहे हैं, धरतीवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। भयंकर आपदा का खतरा मंडरा रहा है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने 5 देशों में आए भूकंप की पुष्टि की है।
इन देशों में लगे भूकंप के झटके
NCS की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के असम जिले में अलसुबह 4 बजकर 46 मिनट पर भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र सोनितपुर में धरती के नीचे 13 किलोमीटर की गहराई में मिला है।
इंडोनेशिया के सेरम द्वीप पर भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई। रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर मिला है। इंडोनेशिया में कई दिन से भूकंप के झटके लगातार लग रहे हैं।
भारत के पड़ोसी देश तिब्बत में भी भूकंप आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई। भूकंप के झटके सुबह 5 बजकर 33 मिनट पर लगे, जब लोग नींद के आगोश से निकलने की तैयारी में थे। भूकंप का केंद्र तिब्बत में ही धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला।
भूकंप के ताजा झटके म्यांमार में भी लगे हैं। 29 मार्च को आए भूकंप ने म्यांमार में भीषण तबाही मचाई थी। उसके बाद से आज तक लगातार भूकंप के झटके लग रहे हैं। आज सुबह 2 बजकर 47 मिनट पर भी झटके लगे, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई।
पाकिस्तान के पड़ोसी देश ताजिकिस्तान में पिछले 5 दिन से भूकंप के झटके लगे रहे हैं। बीती रात ताजिकिस्तान में एक घंटे में 2 बार भूकंप के झटके लगे। पहले झटके 1 बजकर 50 मिनट पर लगे और दूसरे झटके 2 बजकर 4 मिनट पर लगे। पहले झटकों की तीव्रता 4.2 और दूसरे झटकों की तीव्रता 4 रही।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल