शादी से बचने का खौफनाक तरीका: मंगेतर ने खुद ही रच डाली अपहरण की साजिश
दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही मंगेतर को किडनैप करने की साजिश बना डाली. हालांकि मंगेतर किसी तरह बदमाशों के चुंगल से भाग निकला. फिर भागा-भागा सीधा पुलिस थाने पहुंचा. उसे जो कहानी सुनाई उससे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. अब कार्रवाई करते हुए पुलिस ने युवती के साथ 2 और लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पूरा मामला जामुल इलाके का है.
बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में पूरी प्लानिंग के साथ अपने मंगेतर का अपहरण करवाया था. पुलिस ने अब प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर का अपहरण कराने वाली युवती सहित 3 गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित मंगेतर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर का किडनैप
जामुल इलाके की रहने वाली युवती हेमा ने अपने प्रेमी दुर्गश के साथ मिलकर मंगेतर टोकेश के किडनैप की प्लानिंग की थी. दरअसल, 18 मार्च की रात टोकेश अपने दोस्त के साथ बाइक से घर जा रहा था. तभी बोगदा पुलिा के पास कार सवार कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोका. फिर कार से कुछ लड़के उतरे और मारपीट करने लगे. फिर टोकेश को कार में जबरन बैठाया और बेमेतरा की तरफ जाने लगे. किसी तरह टोकेश उनकी चंगुल से भागार. फिर जामुल थान में मामले की शिकायत की.
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी दुर्गेश को नागपुर से गिरफ्तार किया. उसने पूछताछ में बताया कि वो हेमा से प्यार करता है. उसकी शादी टोकेश से हो रही थी, लेकिन हेमा शादी नहीं करना चाहती थी. फिर हेमा ने मंगेतर की सारी डिटेल भेजी. फिर उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर टोकेश को किडनैप करने की प्लानिंग की थी. सभी नागपुर से कार के जरिए दुर्ग पहुंचे थे. फिर जामुल आकर टोकेश को अगवा करने की कोशिश की. हालांकि उनकी प्लानिंग चल नहीं पाई. फिलहाल पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है.
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल