उपमुख्यमंत्री शर्मा ने सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों से की चर्चा, रजिय योजनाओं का लाभ दिलाने के दिए निर्देश
रायपुर: उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा एक दिवसीय दौरे पर सुकमा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नक्सल पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण किया तथा आत्मसमर्पित नक्सलियों से मुलाकात कर उनकी वर्तमान स्थिति, सरकार की पुनर्वास नीति तथा उनके अनुभवों के बारे में जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में शांति एवं सामाजिक समावेशन स्थापित करने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है।
उन्होंने आत्मसमर्पित नक्सलियों से बातचीत की तथा उनके पुनर्वास, शिक्षा, रोजगार एवं समावेशन योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि सरकार उनके समुचित पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा सभी आवश्यक दस्तावेज-राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक पासबुक, मतदाता पहचान पत्र एवं राजस्व संबंधी प्रमाण पत्र बनवाए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आत्मसमर्पित नक्सलियों को लघु वनोपज आधारित प्रसंस्करण एवं कृषि से संबंधित रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण से जोड़ा जाए। उन्होंने कलेक्टर को पुनर्वास केंद्र में नियमित प्रशिक्षक नियुक्त करने तथा कौशल उन्नयन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने केंद्र में देवस्थल स्थापित करने तथा नियमित पूजा-अर्चना की व्यवस्था करने को भी कहा। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार पुनर्वास और विकास के प्रति पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है। आत्मसमर्पित लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हरसंभव मदद की जाएगी। इस अवसर पर बस्तर सांसद महेश कश्यप, महिला आयोग की सदस्य सुदीपिका सोरी, बस्तर रेंज आईजी सुंदरराज पी., पंचायत विभाग के विशेष सचिव तारण प्रकाश सिन्हा, डीआईजी कमलोचन कश्यप, सुकमा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव, एसपी किरण चव्हाण, जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे, जिला पंचायत सदस्य हूंगाराम मरकाम सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।
राशिफल 07 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जनजातीय खिलाड़ियों के लिए शानदार मंच साबित हुआ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
सुशासन तिहार 2026: अंजनी साहू के लिए बना राहत और खुशी का जरिया
रेलवे–पुलिस–प्रशासन के समन्वय से सुनियोजित भीड़ प्रबंधन, कड़ी सुरक्षा और आधारभूत ढांचे के साथ होगा सिंहस्थ 2028 का सफल आयोजन - डीजीपी मकवाणा
उच्च शिक्षा मंत्री परमार ने विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की प्रगति की गहन समीक्षा की
प्रभारी सचिव ने शासकीय महाविद्यालय धनोरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया
भक्ति की महायात्रा : रामलला के दर्शन को रायपुर से रवाना हुए 850 श्रद्धालु
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से ग्रीनको ग्रुप के कार्यकारी निदेशक बंडारू ने की भेंट
पीएम जनमन योजना के तहत एमएमयू से सुदृढ़ हो रही स्वास्थ्य सेवाएं