Washington Sundar ने 49 रन की खेली पारी, गुजरात की जीत के बाद सुंदर पिचाई के ट्वीट का जवाब
Washington Sundar: 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने अपने शुरूआती 2 विकेट मात्र 16 रनों पर गंवा दिए थे, तब वॉशिंगटन सुंदर ने शुभमन गिल के साथ मिलकर 90 रनों की साझेदारी की थी और गुजरात की जीत सुनिश्चित की थी. सुंदर अपने अर्धशतक से सिर्फ 1 रन से चूक गए, वह 49 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट हुए. जीत के बाद गुजरात टाइटंस ने अपने आधिकारिक पेज से गूगल सीईओ सुंदर पिचाई के उस ट्वीट का जवाब दिया. जो उन्होंने इसी सीजन हुए जीटी के पहले मैच के बाद किया था. साईं सुदर्शन 5 और जोस बटलर बिना खाता खोले आउट हो गए थे, जिसके बाद गुजरात टाइटंस पर दबाव आ गया था. लेकिन सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे वॉशिंगटन सुंदर ने पारी को गिल के साथ मिलकर संभाला. सुंदर ने 29 गेंदों में 49 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 2 छक्के और 5 चौके जड़े.
सुंदर पिचाई ने किया था ट्वीट
रविवार को वॉशिंगटन सुंदर IPL 2025 में अपना पहला मैच खेल रहे थे. पंजाब किंग्स के खिलाफ हुए टीम के पहले मैच में सुंदर नहीं खेले थे. जिसको लेकर एक यूजर ने पोस्ट किया था और लिखा था कि, "वॉशिंगटन सुंदर टीम इंडिया के 15 खिलाड़ियों में कैसे शामिल हो जाते हैं, जबकि 10 टीमों के होते हुए भी उन्हें किसी भी IPL एकादश में जगह नहीं मिलती, यह एक रहस्य है." इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए सुंदर पिचाई ने लिखा था कि, "मैं भी यही सोच रहा था." आपको बता दें कि 2017 से IPL खेल रहे वॉशिंगटन सुंदर सिर्फ 2 ही सीजन में 10 से अधिक मैच खेल पाए हैं. सुंदर पिचाई के ट्वीट का जवाब देते हुए गुजरात टाइटंस ने लिखा, "सुंदर आए और सुंदर जीते."
गुजरात टाइटंस ने सीजन का पहला मैच पंजाब किंग्स के हाथों अपने होम ग्राउंड (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) पर हारा था, इसके बाद शुभमन गिल एंड टीम ने शानदार वापसी की है. लगातार 3 मैचों में जीत दर्ज करने के बाद गुजरात अंक तालिका में दूसरे नंबर पर आ गई है.
वॉशिंगटन सुंदर रिकॉर्ड
ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने IPL में 61 मैच खेले हैं. उन्होंने सिर्फ 2017 (11 मैच) और 2020 (15 मैच) में 10 से अधिक मैच खेले थे, पिछले सीजन उन्होंने 2 ही मैच खेले थे. सुंदर ने IPL में 427 रन बनाए हैं और 37 विकेट लिए हैं.
PM मोदी की अपील का असर, CRPF ने ईंधन खपत में 10% कटौती की
अरावली खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, फिलहाल पट्टा धारकों को राहत नहीं
भोजशाला पर बड़ा फैसला: MP हाईकोर्ट ने वाग्देवी मंदिर माना, मुस्लिम पक्ष को झटका
HPV Vaccine को लेकर जागरूकता की कमी बनी बड़ी चिंता
Kamal Nath ने पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने पर सरकार को घेरा
2027 विश्वकप को लेकर चयन और भविष्य पर उठ रहे सवालों के बीच आया बयान
पेट्रोल-डीजल महंगे होंगे? 3 रुपये बढ़ोतरी से ऑयल कंपनियां नाखुश
शराब सप्लायर की पुलिस के साथ चेज़, वीडियो हुआ वायरल
सफाई कर्मियों की हड़ताल से ठप हुई डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन सेवा