मुरैना में रोजी रोटी के लिए निकले बाप-बेटे को कंटेनर ने कुचला, घर पर नहीं बचा कमाने वाला कोई
मुरैना: घर से काम पर निकले बाप-बेटे की सड़क हादसे ने जान ले ली. घटना नेशनल हाईवे 44 पर बानमोर थाना के पास हुई. बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार बाप-बेटे को पहले ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी. जिससे वे बीच सड़क पर जा गिरे. तभी पीछे से आ रहे कंटेनर ने उन्हें कुचल दिया. जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई. इस घटना से गुस्साए परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया और आर्थिक सहायता की मांग की.
कंटेनर को जब्त कर थाने ले गई पुलिस
दरअसल, बानमौर कस्बे के रहने वाले सुरेश प्रजापति रविवार सुबह अपने बेटे लंकेश प्रजापति के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी रोजी-रोटी के लिए काम पर निकले थे. तभी सड़क पर रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली के चालक ने अपनी लापरवाही के कारण बाइक सवारों को टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही दोनों बाप-बेटा उछलकर बीच सड़क पर गिर गए. इसी समय पीछे एक कंटेनर आ रहा था, जिसने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया. बाप-बेटा दोनों उस कंटेनर के पहिया के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कंटेनर को जब्त कर थाने ले आई है.
परिजन ने किया चक्का जाम
घटना की खबर लगते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और आर्थिक सहायता राशि की मांग करते हुए हाईवे पर जाम लगा दिया. परिजन ने बताया कि दोनों की मौत के बाद अब घर पर कमाने वाला कोई नहीं बचा है. इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही मौके पर एसडीओपी बिंदु परमार पहुंच गई. उन्होंने अधिकारियों से बातचीत करने के बाद मृतक के परिजनों को रेड क्रॉस सोसायटी से 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि तत्काल उपलब्ध कराया. जिसके बाद समझाइश देकर यातायात बहाल कराया.
एसडीओपी बिंदु परमार ने बताया कि "बाप-बेटे बाइक पर सवार होकर काम पर जा रहे थे. जिनकी सड़क हादसे में मौत हो गई है. घटना में शामिल कंटेनर को जब्त कर थाने में रखवा दिया गया है. लेकिन ट्रक चालक फरार हो गया है."
भोजशाला पर बड़ा फैसला: MP हाईकोर्ट ने वाग्देवी मंदिर माना, मुस्लिम पक्ष को झटका
HPV Vaccine को लेकर जागरूकता की कमी बनी बड़ी चिंता
2027 विश्वकप को लेकर चयन और भविष्य पर उठ रहे सवालों के बीच आया बयान
शराब सप्लायर की पुलिस के साथ चेज़, वीडियो हुआ वायरल
सफाई कर्मियों की हड़ताल से ठप हुई डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन सेवा
भारत में 5 अरब डॉलर निवेश करेगा UAE, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में बड़े समझौते
सोने और चांदी में गिरावट, गोल्ड के नए रेट अपडेट
Tilak Varma को लेकर कथित बयान पर फैंस ने जताई नाराजगी
‘पत्नी को भेज दूंगी वीडियो’, महिला ने डॉक्टर को दी धमकी
मुरैना में बारूद के धमाकों से दहशत, अवैध खनन से घरों में पड़ रही दरारें