एसी चलाने को कहने पर भड़का ओला ड्राइवर
नोएडा । नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ओला ड्राइवर ने प्रेग्नेंट महिला के पेट पर लात मारकर बच्चा गिराने की धमकी दी है। यही नहीं, आरोपी कैब ड्राइवर ने महिला को बीच सड़क पर गाड़ी से उतार भी दिया। पीड़ित महिला ने सोशल साइट्स लिंक्डइन पर अपना दर्द बताया है। कहा कि उसकी गलती इतनी भर थी कि उसने ड्राइवर को एसी चलाने के लिए दो तीन बार कह दिया था। पीड़िता के मुताबिक उसने ओला के कस्टमर केयर और महिला हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक वह नोएडा एक्सटेंशन में रहती है। उसने दिल्ली में साकेत जाने के लिए कैब बुक किया था। दोपहर के समय चूंकि गर्मी ज्यादा थी, इसलिए उसने कैब चालक को गाड़ी के शीशे बंद कर एसी चलाने के लिए कहा। पहली बार तो कैब चालक ने मना कर दिया, लेकिन उसने जब अपनी प्रेग्नेंसी का हवाला देकर दोबारा कहा तो आरोपी भड़क गया। आरोपी ने सीधे सीधे उसके पेट पर लात मारकर बच्चा गिराने की धमकी तक दे दी। पीड़िता के मुताबिक उसने विरोध किया तो आरोपी ने बीच सड़क पर उसे जबरन गाड़ी से उतार दिया और कहा कि देखो आगे क्या होता है। आरोपी कैब चालक की इस हरकत से पीड़िता सन्न रह गई। जैसे तैसे वह साकेत पहुंची और फिर अपने लिंकडिन एकाउंट पर इस पूरी घटना को शेयर किया है। पीड़िता ने इसमें बताया कि घटना को लेकर उसने ओला कस्टमर सपोर्ट में शिकायत दी।
China का तीस्ता विवाद में दखल, भारत-बांग्लादेश तनाव बढ़ा
कुर्सी छोड़ने से इनकार, हार के बाद भी बनी रहीं ममता बनर्जी, संजय राउत ने दिया समर्थन
डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के छात्र की दर्दनाक मौत, तीन दिन बाद तोड़ा दम
United States ने रोका ‘Operation Project Freedom’, Iran से बातचीत के बीच बड़ा फैसला
Farooq Abdullah के बयान पर विवाद, पंजाब ब्लास्ट केस ने पकड़ा तूल
India ने China के अदला-बदली प्रस्ताव को ठुकराया, ड्रैगन को दिया करारा जवाब
आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 3.8 करने की उठी मांग
कोरबा में तेज आंधी से हड़कंप, कुसमुंडा में तीन घरों पर पेड़ गिरे
ग्वालियर में खौफनाक वारदात, घूरने पर विवाद के बाद युवक की गोली मारकर हत्या
ब्लेक लाइवली व जस्टिन बाल्डोनी की कानूनी लड़ाई पर समझौते की खबर