भोपाल में ईद पर फिलिस्तीन के समर्थन में लहराए गए बैनर, मंत्री ने दी खुली चेतावनी, बोले- कोई उन्माद न करें
भोपाल: सोमवार को भोपाल में ईदगाह और मोती मस्जिद में ईद की नमाज के बाद युवाओं ने फिलिस्तीन के समर्थन में पोस्टर लहराए। युवाओं ने हाथों में 'आई स्टैंड विद फिलिस्तीन' जैसे संदेश लिखे पोस्टर दिखाए। इस पर मंत्री विश्वास सारंग ने प्रतिक्रिया दी। मंत्री ने कहा कि सांप्रदायिक विचारधारा और उन्माद फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने फिलिस्तीन बैग को लेकर संसद में प्रियंका गांधी के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस और विपक्षी नेता तुष्टिकरण की राजनीति की हद तक जा रहे हैं।
इसके अलावा वक्फ बोर्ड बिल के विरोध में मुसलमानों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। इस पर मंत्री विश्वास सारंग ने भी प्रतिक्रिया दी। मंत्री ने कहा कि जब पाकिस्तान में आतंकी हमला होता है, बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार होता है और मुंबई में आतंकी हमला होता है, तब कोई काली पट्टी नहीं बांधता। यहां तक कि कश्मीर में पंडितों पर अत्याचार के दौरान भी पट्टी नहीं बांधी गई। सारंग ने कहा कि वक्फ बोर्ड बिल को बिना पढ़े उसका विरोध करना गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि वक्फ से किसी गरीब मुसलमान को फायदा नहीं हुआ है, बल्कि इसका फायदा सिर्फ अमीर मुस्लिम नेताओं को हुआ है, जिन्होंने अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर रखा है।
सारंग ने यह भी कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, लेकिन प्रियंका गांधी को उन हिंदुओं के समर्थन में कोई पहल करने का समय नहीं मिलता। उन्होंने चेतावनी दी कि ईद के मौके पर इस तरह के बैनर लगाकर अराजकता फैलाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सारंग ने देशवासियों से कहा कि भारत में रहकर सांप्रदायिक मानसिकता रखने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि अगर वे भारत की धरती पर हैं, तो उन्हें भारत की सोच को समझना होगा।
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"