सलमान-आमिर के फैंस के लिए धमाका! 'अंदाज अपना अपना' फिर से सिनेमाघरों में
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर अच्छा खासा कलेक्शन किया है. इस फिल्म की चर्चाओं के बीच अब सलमान खान के फैंस के लिए एक और बड़ी खबर आई है. इतना ही नहीं इस खबर से आमिर खान के फैंस भी खुश हो जाएंगे. दोनों स्टार्स की 30 साल पुरानी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ री रिलीज होने जा रही है.
सलमान खान और आमिर खान की इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर धमाल मचाया था. कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को हर किसी ने प्यार दिया था. अंदाज अपना अपना 30 साल पहले रिलीज हुई थी. जबकि अब ये दोबारा दस्तक देने के लिए तैयार है. जानते हैं कि फिल्म कब री-रिलीज हो रही है?
कब री-रिलीज होगी ‘अंदाज अपना अपना’?
अंदाज अपना अपना में सलमान और आमिर के साथ रवीना टंडन और करिश्मा कपूर जैसी मशहूर अदाकाराओं ने लीड रोल प्ले किया था. इसका डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया था और प्रोड्यूसर थे विनय कुमार सिन्हा. दिवंगत विनय सिन्हा की फैमिली ने नवंबर 2024 में फिल्म के 30 साल पूरे होने के मौके पर बताया था कि फिल्म 2025 में गर्मियों के दिनों में फिर से दस्तक दे रही है. फाइनली अब इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया गाया है.
विनय सिन्हा की फैमिली ने इसकी री रिलीज डेट का खुलासा किया है. विनय के बच्चों नम्रता, प्रीति सिन्हा और आमोद सिन्हा ने बताया कि 25 अप्रैल 2025 को ‘अंदाज अपना अपना’ दोबारा रिलीज होने जा रही है. साथ ही उन्होंने ये जानकारी भी दी कि आमिर और सलमान इसके सीक्वल के लिए भी एक्साइटेड हैं.
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"