प्रवेश वर्मा के भाई कहने पर भड़क उठे आप विधायक, किया प्रर्दशन
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र के चौथे दिन शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा विपक्ष की नेता आतिशी पर टिप्पणी करने के बाद भारी हंगामा होग गया। मंत्री वर्मा सरकार की तीर्थयात्रा और धार्मिक यात्राओं के लिए वित्तीय सहायता पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे। लेकिन तभी उन्होंने आतिशी ने बीच में ही टोक दिया। जवाब में उन्होंने संभवतः उन्हें एक सामान्य शब्द भाई से संबोधित किया, इससे 13 मिनट तक व्यवधान रहा और भाजपा और आप के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इस टिप्पणी ने जल्द ही तनाव बढ़ा दिया।
दिल्ली सरकार में मंत्री वर्मा ने खुद का बचाव कर सवाल किया कि मैंने क्या कहा? भाई कहना गलत कैसे हो सकता है? आप विधायकों के साथ लगातार बहस के बीच उन्होंने साफ किया, आतिशी जी मेरी बहन हैं, भाई नहीं। वर्मा के स्पष्टीकरण के बावजूद, विपक्षी आप सदस्य नाराज रहे और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने टिप्पणी का विरोध करने के लिए खड़े हो गए। जैसे ही मंत्री ने अपना भाषण फिर से शुरू करने की कोशिश की, आतिशी और अन्य आप विधायकों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन जारी रखा। अन्य आप विधायकों ने भी वर्मा पर अभद्रता का आरोप लगाकर उनका साथ दिया।
स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने हस्तक्षेप कर आप सदस्यों से आपत्तिजनक शब्द की पहचान करने को कहा और कहा कि भाई आपत्तिजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे यह मुद्दा समझ में नहीं आ रहा है। हंगामा जारी रहने पर स्पीकर गुप्ता ने आप के दो विधायकों विशेष रवि और कुलदीप कुमार को सदन से बाहर निकाल दिया। बाद में विधायक मुकेश अहलावत को भी निलंबित कर दिया गया।
जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां
SBI के साथ अनुबंध के बाद कर्मचारियों को मिलेगा भारी बीमा फायदा
34 साल पुरानी एयरलाइन का अंत, उड़ानें रद्द और नौकरी पर संकट