बरेली में गैस सिलेंडर धमाके, सिलेंडर आधे किलोमीटर दूर तक गिरे, गांववाले सहमे
उत्तर प्रदेश के बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रजऊ परसपुर में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां स्थित एक गैस एजेंसी के गोदाम में अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग सिलेंडर फटने की वजह से लगी, जिससे पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई. धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए.
बताया जा रहा है कि सोमवार को एक ट्रक सिलेंडर लेकर गैस एजेंसी के गोदाम पर आया था. ट्रक से सिलेंडर उतारने का काम चल ही रहा था कि अचानक एक सिलेंडर फट गया. देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और वहां रखे बाकी सिलेंडर भी फटने लगे. लगातार हो रहे धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा. सिलेंडर के टुकड़े 500 मीटर दूर तक गिरे.
500 मीटर दूर तक गिरे सिलेंडर के टुकड़े
लोगों का कहना है कि आग इतनी भीषण थी कि गैस सिलेंडर के टुकड़े 500 मीटर दूर तक जाकर गिरे. धमाकों की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था. दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं.
हादसे के बाद लोगों में दहशत का माहौल
घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया. आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. पुलिस ने आसपास के इलाकों को खाली कराना शुरू कर दिया, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो. इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. लोग काफी डरे हुए हैं. कई घरों की खिड़कियां और दरवाजे धमाकों की वजह से हिल गए. कुछ जगहों पर मकानों में दरारें भी आ गई हैं.
हालात पर काबू पाने की कोशिश
हालांकि राहत की बात ये है कि इस हादसे में किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है. प्रशासन की ओर से भी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन नुकसान का आकलन किया जा रहा है. मौके पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है. प्रशासन की टीमें भी मौके पर हैं और हालात पर काबू पाने की पूरी कोशिश की जा रही है.
मध्य प्रदेश: राज्य महिला आयोग में 6 साल का इंतजार खत्म, रेखा यादव बनीं नई अध्यक्ष
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे