IPL 2025: रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ आईपीएल का 18वां सीजन, सितारों ने बिखेरा जलवा
IPL 2025 Opening Ceremony: आईपीएल 2025 का उद्घाटन समारोह संपन्न हो गया है। आईपीएल के 18वें सीजन के मौके पर केक काटा गया और आतिशबाजी के साथ आईपीएल 2025 का आगाज किया गया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान बजाया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान टॉस में देरी हुई और आरसीबी और केकेआर के बीच मैच का टॉस कुछ देर में किया जाएगा। आईपीएल के उद्घाटन समारोह की शुरुआत शाहरुख खान के भाषण से हुई और उसके बाद बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने प्रस्तुति दी। श्रेया ने अपने सुरों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी ने अपने डांस से जलवा बिखेरा। फिर पंजाबी सिंगर करण औजला ने मंच पर समां बांध दिया। अंत में शाहरुख ने रिंकू सिंह और विराट कोहली के साथ डांस किया। गत विजेता केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे और आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार चमचमाती आईपीएल ट्रॉफी के साथ मंच पर आए। शाहरुख के साथ मंच पर बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी दिशा पटानी, श्रेया घोषाल, करण औजला, रहाणे और पाटीदार मौजूद थे।
कोहली ने शाहरुख के साथ किया डांस
विराट कोहली ने उद्घाटन समारोह के दौरान शाहरुख के साथ 'झूमे जो पठान' गाने पर डांस किया। शाहरुख ने कोहली से डांस करने की अपील की और दोनों ने पठान फिल्म के गाने पर डांस कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद शाहरुख ने बीसीसीआई के अधिकारियों और परफॉर्मिंग आर्टिस्ट को मंच पर बुलाया। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने विराट कोहली को आईपीएल के 18 सीजन पूरे होने पर स्मृति चिह्न भेंट किया। उद्घाटन समारोह के अंत में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ट्रॉफी लेकर मंच पर आए।
शाहरुख के साथ मंच पर रिंकू-कोहली
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज रिंकू सिंह और विराट कोहली शाहरुख के साथ मंच पर मौजूद हैं। शाहरुख ने इस दौरान कहा कि रिंकू भी कोहली को देखकर बड़े हुए हैं। शाहरुख ने रिंकू से उनके गाने पर डांस करने को कहा। रिंकू और शाहरुख ने 'लुट-पुट गया' गाने पर डांस किया और इस दौरान कोहली भी उनके पास खड़े रहे।
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महू में विद्यार्थियों को प्लेसमेंट प्रमाण-पत्र किए वितरित
सरकारी नौकरी में यूपी अव्वल? CM योगी ने पेश किया आंकड़ा