मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से वृद्ध बृजेश को मिला नया जीवन
उत्तर बस्तर कांकेर : जीवन के अंतिम पड़ाव में बुढ़ापे के साथ कई तरह के रोग सिर उठाने लगते हैं। ऐसे में लोगों को अपनी जिन्दगी बचाने के लिए काफी पैसे खर्च करने पड़ते हैं। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना प्रारंभ की गई है, जिसके तहत गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उपचार के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। जिले के नरहरपुर के निवासी 66 वर्षीय वृद्ध बृजेश दुबे को डायलिसिस के लिए अब तक 03 लाख 33 हजार 960 रूपए का लाभ मिल चुका है, जो उनके लिए बड़ा सहायक सिद्ध हुआ है।
नरहरपुर के वार्ड क्रमांक-12 में रहने वाले दुबे ने बताया कि उनकी दोनो किडनी वर्ष 2022 से फेल हो चुकी है, जिसके चलते उन्हें अस्पताल जाकर प्रत्येक सप्ताह दो बार अनिवार्य रूप से डायलिसिस कराना पड़ता है। उन्होंने बताया कि चूंकि हेपेटाइटिस बी पॉजिटिव के मरीज हैं इसलिए रायपुर के एक निजी अस्पताल में जाकर डायलिसिस कराना पड़ रहा है। जिसका प्रति सेशन 2170 रूपए खर्च होता है। इस प्रकार हर सप्ताह 4340 रूपए के अलावा रायपुर आने-जाने में काफी खर्च हो जाता है। दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत उन्हें उपचार के लिए अब तक 03 लाख 33 हजार 960 रूपए की स्वीकृति मिल चुकी है। जो उम्र के इस पड़ाव में बहुत बड़ी राहत देने वाला है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस योजना से उनके जैसे अनेक जरूरतमंदों को नया जीवन मिल रहा है, जो किसी पुण्य कर्म से कम नहीं है।
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल