मध्य प्रदेश में बहेगी दूध की नदियां, मोहन सरकार किसानों को देने जा रही बोनस
खंडवा: मध्य प्रदेश में दो ज्योर्तिलिंग हैं, एक उज्जैन में मौजूद महाकालेश्वर दूसरा खंडवा में ओंकारेश्वर मंदिर. मंगलवार को इसी दूसरे ज्योर्तिलिंग यानि ओंकारेश्वर की तीर्थ नगरी में मध्य प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव पहुंचे. खंडवा पहुंचे सीएम मोहन यादव ने बड़ी घोषणा भी की. उन्होंने प्रदेश के गोपालकों को दूध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भी प्रोत्साहित किया. सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि गोपालकों को सरकार के माध्यम से दूध बेचने पर प्रति लीटर 5 रुपए का अनुदान दिया जाएगा.
ओंकारेश्वर पहुंचकर सीएम ने मां नर्मदा की पूजा की
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मंगलवार सुबह प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे. यहां सीएम दादा गुरु की नर्मदा परिक्रमा के समापन कार्यक्रम में पहुंचे थे. जहां उन्होंने नर्मदा जल का आचमन कर संत दादा गुरु और कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ मां नर्मदा का पूजन किया कर आरती की. इस दौरान वे बच्चों से भी मिले. एक छोटे बच्चे को गोद में लेकर दुलार किया.
सरकार देगी 5 रुपए प्रति लीटर अनुदान
इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा अगर कोई गोपालक सरकार के माध्यम से दूध बेचता है, तो प्रति लीटर 5 रुपए का अनुदान दिया जाएगा. उन्होंने हमारे देश दूध की नदियां बहती थी, इसलिए हमारी दूध की ताकत को कौन छिपा सकता है. प्रदेश सक्षम हो, इसलिए दूध की दुकानों को खुलवाएंगे और शराब की दुकानों को बंद कराएंगे.
बंगाल-असम में BJP की जीत पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- हर तरफ लहराया भगवा
टीवीके की बढ़त से तमिलनाडु में हलचल, विजय के घर के बाहर जुटी भीड़
नरेंद्र मोदी पर सवाल, बंगाल को छोड़ कहीं पांच बार भी नहीं गए
चेन्नई की मुश्किलें बढ़ीं, नए खिलाड़ी की चोट से टीम को नुकसान
क्रिकेट से मजबूत रिश्ते, भारत ने जमैका को दिया खास तोहफा
उमरेठ उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, हर्षद परमार 30,500 वोटों से विजयी
ओंकारेश्वर में अनोखी पहल, आटे के दीपकों से दीपदान
PSL ट्रॉफी के बाद बाबर का बयान, तीनों फॉर्मेट पर साफ किया रुख
हर दिन नया स्वाद, 30 अलग-अलग रायते की शानदार लिस्ट
एम. के. स्टालिन पर मनोज तिवारी का हमला, बोले- सनातन विरोधियों को जनता ने नकारा