संपतिया उइके ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई और शुभकामनाएं
भोपाल : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री संपतिया उइके ने रंगों के पर्व होली पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं और दी हैं। मंत्री उइके ने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व आपसी मेल-जोल को बढ़ाने और एकता के भाव को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
मंत्री उइके ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेशवासियों के कल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग हर नागरिक को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ कार्यरत है। 'हर घर जल, हर घर सुख' के लक्ष्य को साकार करने के लिए विभाग पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है।
मंत्री उइके ने नागरिकों से पर्यावरण के प्रति जागरूक रहकर सुरक्षित और संयमित तरीके से होली मनाने की अपील की। उन्होंने जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सूखी और प्राकृतिक रंगों से होली खेलने का आग्रह किया।
मंत्री उइके ने कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, आनंद और उमंग लेकर आए और प्रदेशवासियों का जीवन सुख, समृद्धि और खुशहाली से भरा रहे।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी