जियो-स्पेसएक्स करार से होगा संभव भारत के दूरदराज इलाकों में बेहतर कनेक्टिविटी
नई दिल्ली. देश में स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए रिलायंस जियो ने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ एक अहम करार किया है. रिलायंस जियो ने 12 मार्च को ऐलान किया है कि कंपनी ने भारत में स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएँ शुरू करने के लिए एलन मस्क की स्पेसएक्स के साथ साझेदारी के लिए एक एग्रीमेंट पर साइन किए हैं. इससे पहले भारती एयरटेल ने स्पेसएक्स के साथ यह करार किया था.
जियो और स्पेसएक्स के बीच यह समझौता, दोनों कंपनियों को सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस प्रदान करने की अनुमति देता है. जियो अपने रिटेल आउटलेट और ऑनलाइन स्टोरफ्रंट दोनों के माध्यम से स्टारलिंक सर्विस औऱ सॉल्युशन उपलब्ध कराएगा. कंपनी अपने फिजिकल स्टोर में स्टारलिंक उपकरण पेश करने और कस्टमर केयर स्थापित करने की योजना बना रही है.
दूरदराज तक पहुंचेगा इंटरनेट
जियो और स्पेसएक्स इस पार्टनरशिप के जरिए, भारत के सबसे ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों समेत देश भर में भरोसेमंद ब्रॉडबैंड सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है. डेटा ट्रैफिक के मामले में दुनिया भर में सबसे बड़े मोबाइल ऑपरेटर के रूप में जियो अब स्टारलिंक की बेहतर सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस का फायदा उठाएगी, और इसका लाभ जियो के करोड़ों यूजर्स को मिलेगा.
स्पेसएक्स के साथ इस समझौते से रिलायंस जियो देशभर में सभी बिजनेस वेंचर, छोटे और मध्यम व्यवसायों व समुदायों को विश्वसनीय इंटरनेट उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है. स्टारलिंक सबसे चुनौतीपूर्ण स्थानों पर भी तेज और किफ़ायती इंटरनेट उपलब्ध कराकर जियो एयरफाइबर और जियोफाइबर का पूरक बनेगा.
सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला केस की सुनवाई, याचिकाकर्ता से कड़ा सवाल
बंगाल फतह और राज्यसभा में बढ़ते कद से ‘ब्रांड मोदी’ फिर हुआ मजबूत
चुनाव के दौरान छिपकर दिखाई गई The Bengal Files, दावा किया विवेक अग्निहोत्री ने
जम्मू में तवी नदी के किनारों का होगा कायाकल्प, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी, पत्नी तड़पती रही और पति बेबस
जबलपुर में वेयरहाउस में भीषण आग, इलाके में हड़कंप
थाने में गाली-गलौज, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
मोहन कैबिनेट की आज अहम बैठक, किसानों से जुड़े बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
बंगाल में 9 मई को नए CM का शपथ ग्रहण, BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा ऐलान
मंडे टेस्ट में फेल होती दिखीं दोनों फिल्में, दर्शकों की कमी साफ नजर आई