मध्य प्रदेश का बजट आज, किसान, युवा, महिलाओं के लिए मोहन सरकार खोलेगी पिटारा
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार आज एमपी का बजट पेश करने जा रही है. वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा मध्यप्रदेश विधानसभा में नए वित्तीय वर्ष के लिए मध्य प्रदेश का बजट पेश करेंगे. इस बजट के जरिए प्रदेश की मोहन यादव सरकार हर वर्ग को साधने की कोशिश करेगी. प्रमुख रूप से इस बजट में महिलाओं, किसानों, गरीबों व युवाओं पर फोकस रहने का अनुमान है. माना जा रहा है कि मध्य प्रदेश सरकार का ये बजट 4 लाख करोड़ तक का हो सकता है.
लाड़ली बहना के लिए होगा विशेष बजट?
लाड़ली बहना योजना से मोहन यादव सरकार पर लगातार कर्ज बढ़ता जा रहा है. सराकार इस योजना के लिए लगातार कर्ज ले रही है. वहीं बजट में इस योजना को लेकर विशेष प्रावधान हो सकते हैं. दरअसल, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने ईटीवी भारत से बातचीत में कहा था, " ये योजना चलती रहेगी. कांग्रेस को तकलीफ इस बात से होती है कि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं. हम महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के लिए विशेष प्रावधान करेंगे."
बजट सत्र से पहले सीएम हाउस में विधायकों की बैठक
बुधवार को मुख्य बजट पेश किए जाने के पहले मुख्यमंत्री निवास पर विधायकों की बैठक आयोजित की गई. इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विधायकों के साथ प्रदेश की विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी फैसलों और नीतिगत निर्णयों पर मंथन किया.
सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला केस की सुनवाई, याचिकाकर्ता से कड़ा सवाल
बंगाल फतह और राज्यसभा में बढ़ते कद से ‘ब्रांड मोदी’ फिर हुआ मजबूत
चुनाव के दौरान छिपकर दिखाई गई The Bengal Files, दावा किया विवेक अग्निहोत्री ने
जम्मू में तवी नदी के किनारों का होगा कायाकल्प, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी, पत्नी तड़पती रही और पति बेबस
थाने में गाली-गलौज, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
मोहन कैबिनेट की आज अहम बैठक, किसानों से जुड़े बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
बंगाल में 9 मई को नए CM का शपथ ग्रहण, BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा ऐलान
मंडे टेस्ट में फेल होती दिखीं दोनों फिल्में, दर्शकों की कमी साफ नजर आई
विजय की बड़ी उपलब्धि पर साउथ इंडस्ट्री में जश्न का माहौल