HAMIDIYA HOSPITAL INCIDENT: 30-40 लोगों ने डॉक्टरों पर हमला बोल दिया, परिजन की मौत से थे नाराज
भोपाल: हमीदिया अस्पताल में एक मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर हमला कर दिया। इसमें तीन डॉक्टर घायल हो गए। एक जूनियर डॉक्टर के सिर में भी चोट आई है। मरीज के परिजन और करीब 30-40 लोग आईसीयू में घुस गए। डॉक्टरों का कहना है कि वे हथियारबंद थे। इस घटना के बाद डॉक्टर नाराज हैं। उन्होंने तत्काल सुरक्षा की मांग की है।
यह था मामला
हमीदिया अस्पताल के आईसीयू में मरीज डॉली बाई का इलाज चल रहा था। शनिवार-रविवार की रात करीब 1 बजे डॉली बाई की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ ही देर में 30-40 लोग आईसीयू में घुस गए और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों पर हमला कर दिया। इस दौरान आईसीयू में 10 से ज्यादा डॉक्टर मौजूद थे।
वीडियो सामने आया, पुलिस जांच में जुटी
इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। डॉक्टर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल डॉक्टर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं थे परिजन
कोह-ए-फिजा थाना प्रभारी विजेंद्र मर्सकोले ने बताया कि उज्जैन निवासी 60 वर्षीय महिला को ब्लड प्रेशर, शुगर और अन्य बीमारियों के चलते भर्ती कराया गया था। रात करीब 1 बजे बंजारा समुदाय की इस महिला की मौत हो गई, जिसके बाद उसके परिजनों और अस्पताल स्टाफ के बीच हाथापाई हो गई, क्योंकि परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। मृतक महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके साथ मारपीट की गई।
सीएमओ को लिखा पत्र
डॉक्टरों ने सीएमओ हमीदिया को पत्र लिखकर घटना का जिक्र करते हुए हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की अपील भी की गई है। इसमें लिखा गया है कि इस घटना से अस्पताल परिसर में भय का माहौल है।
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?
Delhi-NCR में बारिश और ओलावृष्टि, अचानक बदला मौसम का मिजाज
टिकट के बदले पांच करोड़ मांगने का आरोप, मनोज तिवारी ने मचाई सियासी हलचल
RR की बिक्री को लेकर विवाद गहराया, काल सोमानी ग्रुप ने लगाए आरोप
70 साल के हाजी खलील ने चौथा निकाह कर फिर मचाई चर्चा
United States का Beijing पर दबाव, टैरिफ पर सख्त रुख
कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई होगी, भाजपा ने दिए कड़े संकेत
मुख्यमंत्री के 'सुशासन' संकल्प से आ रहा बदलाव