पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति धनखड़ का हालचाल जानने पहुंचे एम्स
नई दिल्ली, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (73साल) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रविवार अलसुबह करीब 2 बजे एम्स में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स अस्पताल पहुंचे और उपराष्ट्रपति धनखड़ का हालचाल जाना है।
गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति धनखड़ को सीने में दर्द और घबराहट होने की शिकायत के बाद रविवार तड़के करीब 2 बजे एम्स में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई गई है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स पहुंचकर उपराष्ट्रपति के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा, एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
उपराष्ट्रपति धनखड़ को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में रखा गया है। डॉक्टर्स की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर बराबर नजर रखे हुए है। सूत्रों की मानें तो उपराष्ट्रपति धनखड़ की हालत स्थिर बनी हुई है। यहां बताते चलें कि रविवार सुबह के समय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एम्स पहुंचकर उपराष्ट्रपति धनखड़ के स्वास्थ्य की जानकारी हासिल की थी।
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?
Delhi-NCR में बारिश और ओलावृष्टि, अचानक बदला मौसम का मिजाज
टिकट के बदले पांच करोड़ मांगने का आरोप, मनोज तिवारी ने मचाई सियासी हलचल
RR की बिक्री को लेकर विवाद गहराया, काल सोमानी ग्रुप ने लगाए आरोप