'फर्जी डॉक्टर' लिखा शब्द वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी के कुरुद-मगरलोड ब्लॉक में चल रहे एमएमयू (मोबाइल मेडिकल यूनिट) में कार्यरत मेडिकल ऑफिसर डॉ. वैभव सिन्हा के ओपीडी स्लिप में नाम के आगे फर्जी डॉक्टर लिख दिया गया है। इस घटना से आहत डॉ. वैभव सिन्हा ने थाने के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री से भी शिकायत की है। उन्होंने एमएमयू के एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर अनुराग साहू पर जानबूझकर ओपीडी स्लिप पर फर्जी डॉक्टर लिखवाने का आरोप लगाया है।
कहा- डॉक्टर की गरिमा को ठेस पहुंची
डॉ. वैभव सिन्हा ने कहा कि एरिया मैनेजर अनुराग साहू ने द्वेष भावना से यह कृत्य किया है। घटना 3 मार्च की है। इससे उनकी छवि धूमिल हुई है। एक जिम्मेदार डॉक्टर की गरिमा को भी ठेस पहुंची है। उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। डॉ. सिन्हा ने कहा कि उन्होंने अपने निष्कासन का मैसेज भी ग्रुप में वायरल कर दिया है। जबकि उच्चाधिकारियों ने इस मामले में कोई स्पष्टीकरण या जानकारी तक नहीं मांगी है।
छुट्टी को लेकर हुआ था विवाद
डॉ. वैभव सिन्हा ने बताया कि कुछ माह पहले एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर अनुराग साहू से छुट्टी को लेकर उनका विवाद हुआ था। चैट में विवाद के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया था। इसी छुट्टी को लेकर दुर्भावनावश इस तरह का कृत्य किया गया है। डॉ. वैभव सिन्हा ने इसकी शिकायत मगरलोड थाने में भी की है। शिकायत पत्र में कई गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। डॉ. सिन्हा ने मामले की शिकायत छत्तीसगढ़ डॉक्टर फेडरेशन से भी की है और न्याय की गुहार लगाई है। एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर अनुराग साहू ने बताया कि फॉन्ट संबंधी तकनीकी त्रुटि के कारण फर्जी डॉक्टर शब्द बना था। यह मेरी आईडी से बना था, इसलिए मैंने डॉ. वैभव सिन्हा से माफी मांगी और बाद में इसे हटा दिया। बार-बार फॉन्ट में आ रही त्रुटि के संबंध में उच्च कार्यालय में भी शिकायत की गई है।
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?