सम्मान सुविधा प्रणाली का शुभारंभ करेंगे CM साय, मिलेगी महतारी वंदन योजना की 13वीं किस्त
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में महतारी वंदन सम्मेलन और महिला मड़ई का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश की करीब 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त जारी करेंगे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मानदेय भुगतान के लिए सम्मान सुविधा प्रणाली का शुभारंभ करेंगे। प्रताड़ित और परेशान महिलाओं के लिए डिजिटल सुविधा भी शुरू की जाएगी, जिसके तहत वे ऑनलाइन और मोबाइल एप के जरिए शिकायत दर्ज करा सकेंगी। बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के पोर्टल इंफ्रा पोर्टल और स्थापना पोर्टल का भी शुभारंभ किया जाएगा।
सीएम ने कहा- महिलाओं के सशक्तीकरण से ही समृद्ध राज्य संभव
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि विकसित राज्य के संकल्प को साकार करने के लिए महिलाओं की भागीदारी सबसे जरूरी है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना जैसी ऐतिहासिक पहल की है, जिससे प्रदेश की लाखों महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है और वे स्वावलंबन की ओर अग्रसर हो रही हैं। यह योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वावलंबन और नेतृत्व के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
कामकाजी महिला छात्रावास
महिलाओं के लिए बजट 2025-26 में कई विशेष प्रावधान किए गए हैं। कामकाजी महिलाओं को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश भर में सात कामकाजी महिला छात्रावासों के लिए 79 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।
सहकारिता के क्षेत्र में ला रही हैं क्रांति
इन समूहों की महिलाएं वर्तमान में कृषि, उद्यमिता, कुटीर उद्योग और सहकारिता क्षेत्र में क्रांति ला रही हैं। उन्होंने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समानता, सम्मान और सुरक्षा का माहौल बनाने की अपील की। सशक्त महिला ही सशक्त परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकती है।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार