पाकिस्तान ने हाफिज सईद के संगठन सहित 83 आतंकी समूहों की फंडिंग पर लगाया प्रतिबंध
ट्रंप के सत्ता में आने के बाद सभी आतंकवादी संगठन डरे हुए हैं. इतना ही नहीं, आतंकियों के पनाहगार पाकिस्तान जैसे देश भी ट्रंप के तेवर से परेशान है, ऐसे में हाल ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने प्रतिबंधित संगठनों को किसी भी प्रकार की आर्थिक सहायता या दान देने के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की है. गृह विभाग ने शुक्रवार को एक अपडेटेड लिस्ट जारी कर नागरिकों से अपील की कि वे केवल रजिस्टर्ड और कानूनी रूप से मान्य चैरिटी संगठनों को ही दान करें. इस सूची में हाफिज सईद के नेतृत्व वाले लश्कर-ए-तैयबा, जमात-उद-दावा और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन सहित कई अन्य संगठनों को प्रतिबंधित समूहों के रूप में नामित किया गया है.
पाकिस्तान में प्रतिबंधित संगठनों की सूची तैयार करने की प्रक्रिया 14 अगस्त 2001 को शुरू हुई थी, जब लश्कर-ए-झांगवी और सिपाह-ए-मुहम्मद पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाया गया था. इसके बाद 14 जनवरी 2002 को जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा, सिपाह-ए-सहाबा पाकिस्तान, तहरीक-ए-इस्लामी और तहरीक-ए-निफाज-ए-शरीयत-ए-मोहम्मदी को भी प्रतिबंधित कर दिया गया.
पंजाब सरकार का कड़ा रूख
पंजाब सरकार ने स्पष्ट किया कि प्रतिबंधित संगठनों को कोई भी दान देना आतंकवाद-रोधी अधिनियम 1997 के तहत अपराध माना जाएगा. ऐसे संगठनों को सहायता देने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सरकार ने यह भी कहा कि पंजाब में सभी चैरिटी संगठनों को पंजाब चैरिटी कमीशन में पंजीकृत होना अनिवार्य है, और नागरिकों को केवल उन्हीं संगठनों को दान देना चाहिए जो आधिकारिक रूप से प्रमाणित हैं.
आतंकवादी संगठनों पर प्रहार
गृह विभाग ने जनता को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनका दान जरूरतमंदों तक पहुंचे न कि आतंकवादी संगठनों के हाथों में जाए. सभी पंजीकृत संगठनों की जानकारी पंजाब चैरिटी कमीशन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी संगठन द्वारा संदिग्ध गतिविधियां, धोखाधड़ी, आतंकवाद या देश-विरोधी कार्यों में लिप्त होने की सूचना मिले तो वे तुरंत गृह विभाग को सूचित करें. प्रतिबंधित संगठनों द्वारा धन संग्रह की किसी भी जानकारी को टोल-फ्री नंबर 0800-11111 या हेल्पलाइन नंबर 042-99214871 और 042-99214872 पर रिपोर्ट किया जा सकता है. सरकार ने साथ ही दोहराया कि दान केवल कानूनी रूप से पंजीकृत चैरिटी संगठनों को ही किया जाना चाहिए ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह धन आतंकवादी संगठनों के पास न पहुंचे.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार