अमेरिका में 15 साल बाद दोषी को फायरिंग स्क्वाड से मृत्युदंड, दक्षिण कैरोलिना में हुआ वाकया
वाशिंगटन। अक्सर आपने सुना होगा कि किसी को मौत की सजा सुनाई जाती है तो उसको फांसी दी जाती है। लेकिन ये सिर्फ भारत में है, दुनिया के अलग-अलग देशों में अलग-अलग तरीकों से मृत्युदंड दिया है। जैसे इरान में चौराहे पर पत्थर मारकर, अमेरिका में जहरीला इंजेक्शन देकर आदि तरीकों से ऐसा किया जाता है। वहीं, अमेरिका में एक व्यक्ति को फायरिंग स्क्वाड द्वारा मृत्युदंड दिया गया।
15 वर्षों में संयुक्त राज्य अमेरिका में पहली बार ऐसा हुआ
फायरिंग स्क्वाड का मतलब गोलियां मारकर दी जाने वाली सजा से है। जेल अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कैरोलिना के एक व्यक्ति को अपनी पूर्व प्रेमिका के माता-पिता की हत्या के लिए शुक्रवार को फायरिंग स्क्वाड द्वारा मौत की सजा दी गई, जो कि 15 वर्षों में संयुक्त राज्य अमेरिका में पहली बार ऐसा हुआ था।
पूर्व प्रेमिका के माता-पिता की हत्या कर दी थी
67 वर्षीय ब्रैड सिगमन, जिसने 2001 में बेसबॉल बैट से डेविड और ग्लेडिस लार्के की हत्या करने की बात कबूल की थी। उसको राज्य की राजधानी कोलंबिया में ब्रॉड रिवर करेक्शनल इंस्टीट्यूशन में फायरिंग स्क्वाड द्वारा मृत्युदंड दिया गया। इसकी जानकारी जेल की प्रवक्ता क्रिस्टी शैन ने दी। सिगमन ने अंतिम समय में मृत्युदंड पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध किया था, लेकिन इसे अस्वीकार कर दिया गया।
दक्षिण कैरोलिना के गवर्नर हेनरी मैकमास्टर ने भी क्षमादान के लिए उसकी अपील को खारिज कर दी थी। सिगमन के पास घातक इंजेक्शन, फायरिंग स्क्वाड या इलेक्ट्रिक चेयर के बीच से किसी एक को चुनने का विकल्प था। लेकिन सिगमन ने फायरिंग स्क्वाड को चुना था।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार