रोहित शर्मा के पास धोनी के रिकॉर्ड को तोड़ने का शानदार मौका, जानें कब होगा ये ऐतिहासिक पल
Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और टीम ने अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में एक भी मैच नहीं हारा है। भारतीय टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अजेय है। भारत ने पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों को हराकर फाइनल में एंट्री मारी है। अब खिताब जीतने के लिए फाइनल में भारतीय टीम का सामना 9 मार्च को न्यूजीलैंड की टीम से होगा। जहां भारतीय टीम की निगाहें न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला लेने पर होंगी।
धोनी की बराबरी करने का है सुनहरा चांस
रोहित शर्मा ने भारतीय कप्तान के तौर पर अभी तक 3 ICC फाइनल्स में कप्तानी की है। इनमें वनडे वर्ल्ड कप 2023, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और T20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल शामिल हैं। अब वह चौथे ICC फाइनल में कप्तानी करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टॉस करते ही रोहित दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी कर लेंगे। धोनी ने भारत के लिए चार ICC फाइनल्स में कप्तानी की है। जिसमें तीन में टीम इंडिया विजयी साबित हुई थी। उन्होंने भारतीय टीम के लिए T20 वर्ल्ड कप 2007, वनडे वर्ल्ड कप 2011, चैंपियंस ट्रॉफी 2013, T20 वर्ल्ड कप 2014 के फाइनल मैचों में टीम इंडिया की कमान संभाली थी।
भारत के लिए सबसे ज्यादा ICC फाइनल में कप्तानी करने वाले प्लेयर्स:
- महेंद्र सिंह धोनी- 4 मैच.
- रोहित शर्मा- 3 मैच.
- सौरव गांगुली- 3 मैच.
- विराट कोहली- 2 मैच.
- कपिल देव- 1 मैच.
दूसरा ICC खिताब जीतने की दहलीज पर हैं रोहित शर्मा
रोहित शर्मा की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने T20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब साउथ अफ्रीका को हराकर जीता था। अब वह 9 महीने के अंदर टीम को दूसरे ICC फाइनल में ले गए हैं। जहां एक और खिताब उनका इंतजार कर रहा है। रोहित ने मौजूदा चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छी कप्तानी की है और गेंदबाजी में बदलाव भी ठीक तरीके से किए हैं। कप्तान रोहित DRS लेने के भी महारथी हो चुके हैं।
दोनों टीमों के बीच चैंपियंस ट्रॉफी में हुए दो मैच
भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक चैंपियंस ट्रॉफी में दो ही मुकाबले हुए हैं, जिसमें एक में भारत ने बाजी मारी है और एक मैच में न्यूजीलैंड की टीम जीत दर्ज करने में सफल रही। चैंपियंस ट्रॉफी 2000 का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ था। तब कीवी टीम ने चार विकेट से जीत दर्ज की थी।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार