नारायणपुर के आमदई माइंस में आइईडी धमाके में एक मजदूर की जान गई, दूसरा घायल
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र में आमदई माइंस के रास्ते पर नक्सलियों की बिछाई गई प्रेशर आइईडी में हुए विस्फोट की चपेट में आकर शुक्रवार को एक मजदूर की मौत हो गई। एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है।
आइईडी पर पैर पड़ते ही हुआ धमाका
पुलिस ने बताया कि धमाका शुक्रवार सुबह 10:30 बजे के आसपास हुआ। गांव के मजदूर दिलीप कुमार बघेल और हरेंद्र नाग माइंस जा रहे थे। प्रेशर आइईडी पर मजदूरों का पैर आ गया और जोर का धमाका हुआ।
धमाके में दोनों के पैर के चीथड़े उड़ गए। अन्य मजदूरों ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। नारायणपुर जिला अस्पताल में दिलीप बघेल की मौत हो गई।
नक्सलियों के 70 फीट ऊंचे स्मारक को जवानों ने किया ध्वस्त
सुरक्षा बल ने बीजापुर जिले में शुक्रवार को 70 फीट ऊंचे नक्सली स्मारक को ध्वस्त किया है। पुजारी कांकेर अग्रिम सुरक्षा शिविर के समीप ग्राम तामिलभट्टी के जंगल में नक्सलियों ने स्मारक का निर्माण किया था।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार