बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर अयोध्या एक्सप्रेस में बम की धमकी से हड़कंप, दो घंटे तक चली तलाशी
उत्तर प्रदेश की बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को दिल्ली जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. ट्रेन के टॉयलेट में बम ब्लास्ट करने संबंधी शब्दों के लिखे होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद अधिकारियों ने तलाशी के लिए ट्रेन को बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर रोक दिया. वहीं, अधिकारियों का कहना है कि करीब दो घंटे तक चली तलाशी के दौरान कोई विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली.
रेलवे अधिकारी ने बताया कि धमकी 112 आपातकालीन नंबर पर मिली थी. फोन करने वाले ने दावा किया कि अयोध्या एक्सप्रेस (14205) में बम रखा गया है और ट्रेन के लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले ही उसमें विस्फोट हो जाएगा. बहरहाल, ट्रेन में कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर जीआरपी-आरपीएफ ने राहत की सांस ली. तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला और करीब 2 घंटे बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया.
टॉयलेट में लिखा था ‘बम से उड़ा दिया जाएगा’
दिल्ली जाने वाली अयोध्या एक्सप्रेस के एस-8 कोच के शौचालय में ‘इस ट्रेन को लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर बम से उड़ा दिया जाएगा’ लिखा हुआ मिला. ट्रेन के एक यात्रा ने सबसे पहले इसे पढ़ा और तत्काल सूचना कंट्रोल रूम को दी. इस पर ट्रेन में बम होने की सूचना फैल गई. जीआरपी और आरपीएफ के साथ सिविल पुलिस ने ट्रेन में सघन चेकिंग कराई. डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया. साथ ही यात्रियों से भी पूछताछ कर उनके सामान को चेक किया गया. करीब एक घंटे बाद सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रेन में कुछ भी संदिग्ध न होने की पुष्टि की. इस दौरान टॉयलेट में लिखे हुए शब्दों को भी खुरच कर हटा दिया गया ताकि आगे कोई सनसनी न फैले. उसके बाद ट्रेन को हरी रवाना कर दिया गया.
यात्री भी भयभीत हो गए थे
जीआरपी के मुताबिक, ट्रेन के टॉयलेट में बम ब्लास्ट संबंधी वाक्य लिखे होने की सूचना मिली थी. सूचना के मद्देनजर ट्रेन में सघन चेकिंग की गई. चेकिंग के बाद सब कुछ ठीक मिला. वहीं, एक यात्री ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर आने के बाद पता चला कि जिस ट्रेन से जाना है, उसमें बम होने की सूचना मिली है. इस पर वह भयभीत हो गए. हालांकि, सिग्नल होने पर राहत की सांस ली.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार