'मुफ्त अनाज और आर्थिक नीतियों पर फेल'- मायावती का सरकार पर निशाना
हाल ही में अपने भतीजे को बीएसपी से निकालने को लेकर चर्चा में रहीं मायावती ने अब सरकार पर जमकर निशाना साधा है। मायावती ने गुरुवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार और यूपी सरकार दोनों पर जमकर हमला बोला। मायावती ने कहा कि सरकार आर्थिक नीतियों पर फेल हो गई है। वे सिर्फ एक धर्म विशेष को निशाना बनाते रहते हैं। मायावती ने सरकार के मुफ्त अनाज पर बात की।
'मुफ्त अनाज देकर उन्हें भिखारी बना दिया'
मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार की मुफ्त अनाज नीति पर भी सवाल उठाए और कहा कि सरकार ने गरीबों को मुफ्त राशन देकर उन्हें भिखारी बना दिया है, सरकार ने गरीबों के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई है। दलितों और पिछड़ों के साथ अन्याय हो रहा है। सरकार को अपनी संकीर्ण और जातिवादी सोच बदलनी होगी।
भाजपा सरकार भी कांग्रेस की राह पर
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस की राह पर चल रही है। अच्छे दिन लाने के भाजपा के लोकलुभावन नारे महज नारे साबित हुए। कुछ पूंजीपति अमीर बन रहे हैं। ऐसे लोगों की संख्या दिन दोगुनी और रात चौगुनी बढ़ गई है। यह सरकार के पूंजीवाद का सबूत है। अमीरों को और अमीर बनाने की बजाय दलितों और पिछड़ों को 125 करोड़ लोगों की गरीबी दूर करनी चाहिए, इससे उनका जीवन बेहतर होगा। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है, जो सरकार की गरीब विरोधी नीति का उदाहरण है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हालात इस हद तक खराब हो चुके हैं कि इसे लेकर चिंता होती है। ऐसे लोगों को अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए ही बसपा अस्तित्व में आई। मैंने चार बार प्रदेश में सरकार चलाई, जिसमें सामाजिक बदलाव हुआ।
भतीजे को पार्टी से निकाला गया
बता दें कि मायावती ने पिछले दिनों प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए अपने भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटा दिया था। जिसके चलते वह सुर्खियों में रहीं।
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल