राष्ट्रीय अवकाश और धार्मिक त्योहारों पर ड्राई डे घोषित, जाने और कब–कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें
नई दिल्ली: देश में राष्ट्रीय अवकाश और धार्मिक त्योहारों पर ड्राई डे घोषित किया जाता है। सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के लिए देशभर में ड्राई डे घोषित किया जाता है। इसी बीच होली का त्योहार आ रहा है। इस दिन भी शराब की दुकानें बंद रहने वाली हैं। आइए आपको बताते हैं कि मार्च और अगले महीने में किस-किस दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
मार्च 2025 में शराब की दुकानें कब बंद रहेंगी?
14 मार्च (शुक्रवार), होली: देशभर में मनाया जाने वाला रंगों का त्योहार। इस दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी। 31 मार्च (सोमवार), ईद-उल-फितर: रमजान के आखिर में पूरे भारत में मनाया जाता है। इस दिन शराब की दुकानें बंद रहती हैं।
अप्रैल 2025 में शराब की दुकानें कब बंद रहेंगी?
6 अप्रैल (रविवार), राम नवमी: भगवान राम के जन्म का उत्सव।10 अप्रैल (गुरुवार), महावीर जयंती: भगवान महावीर के जन्म का उत्सव। 14 अप्रैल (सोमवार), अंबेडकर जयंती: डॉ. बी.आर. अंबेडकर के जन्म का उत्सव। 18 अप्रैल (शुक्रवार), गुड फ्राइडे: देश भर में ईसाइयों द्वारा मनाया जाने वाला त्योहार।
मई 2025 में शराब की दुकानें कब बंद रहेंगी?
1 मई (गुरुवार), महाराष्ट्र दिवस: महाराष्ट्र में राज्य के गठन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। 12 मई (सोमवार), बुद्ध पूर्णिमा: भगवान बुद्ध के जन्म का उत्सव।
जून 2025 में शराब की दुकानें कब बंद रहेंगी?
7 जून (शनिवार), ईद-उल-जुहा: दिल्ली में मनाया जाने वाला मुस्लिम त्योहार।
जुलाई 2025 में शराब की दुकानें कब बंद रहेंगी?
6 जुलाई (रविवार), मुहर्रम और आषाढ़ी एकादशी पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
10 जुलाई (गुरुवार), गुरु पूर्णिमा: आध्यात्मिक गुरुओं के सम्मान का दिन।
ड्राई डे क्या होते हैं?
ड्राई डे खास दिन होते हैं जब लाइसेंसी दुकानों पर शराब की बिक्री प्रतिबंधित के लिए किया जाता है। ये दिन आमतौर पर राष्ट्रीय छुट्टियों, धार्मिक त्योहारों और चुनाव के दिनों के साथ मेल खाते हैं। बिहार, गुजरात, नागालैंड, मिजोरम और लक्षद्वीप जैसे कुछ राज्यों ने शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट