मणिपुर में एक घंटे में दो भूकंप झटके, IMD ने 5.7 और 4.1 की तीव्रता मापी
मणिपुर में भूंकप के झटके महसूस किए गए हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) मणिपुर केंद्र के अनुसार, बुधवार को एक घंटे के भीतर मणिपुर में 5.7 और 4.1 तीव्रता के दो भूकंप आए। खबर लिखे जाने तक किसी नुकसान की खबर नहीं है।
आईएमडी की रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों भूकंपों का केंद्र मणिपुर के कामजोंग में था। पहला भूकंप सुबह 11:06 बजे के आसपास आया, दूसरे की सूचना दोपहर 12:20 बजे के आसपास मिली।
क्षेत्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज भूकंप के झटके असम, मेघालय और क्षेत्र के अन्य हिस्सों में महसूस किए गए। भूकंप के दोहरे झटके की वजह से मणिपुर में इमारतों और अन्य संरचनाओं में मामूली क्षति की रिपोर्टें आ रही हैं।
इमारतों को पहुंची मामूली क्षति
रिपोर्ट के अनुसार, मणिपुर में कई इमारतों में दरारें आई हैं। सोशल मीडिया पर साझा किए गए कई वीडियो में थौबल जिले के वांगजिंग लमदिंग में एक स्कूल की इमारत में दरारें दिखाई गईं, जहां जातीय संघर्ष से प्रभावित लोगों के लिए एक राहत शिविर चलाया जा रहा था।
आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट