दिग्गज अभिनेता उत्तम मोहंती का निधन, 66 साल की उम्र में लीवर बीमारी से हारे जंग
उड़िया सिनेमा से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता उत्तम मोहंती ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 66 साल की उम्र में एक्टर के निधन की जानकारी ने फैंस को हैरान कर दिया है। 27 फरवरी की शाम को उन्होंने इलाज के दौरान दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। मोहंती के भतीजे ने भी उनके निधन की पुष्टि की है।
एक्टर के अचानक दुनिया छोड़कर जाने से लोगों को हैरानी हो रही है और प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके परिवार ने जानकारी दी है कि 66 वर्षीय अभिनेता को 8 फरवरी को भुवनेश्वर से दिल्ली लाया गया था। वह लंबे समय से लीवर संबंधित गंभीर बीमारी से जंग लड़ रहे थे।
सीएम मोहन चरण माझी ने जताया शोक
पॉपुलर अभिनेता के निधन पर सभी शोक व्यक्त कर रहे हैं। ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने भी एक्टर को श्रद्धांजलि देते हुए पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने लिखा, 'ओडिशा के मशहूर अभिनेता उत्तम मोहंती के निधन से काफी ज्यादा दुख हुआ। उनके जाने की सबसे बड़ी क्षति ओड़िया फिल्म जगत को हुई है। हालांकि, उनका योगदान हमेशा के लिए लोगों के दिलों में जीवित रहेगा। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और परिवार के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।'
राजकीय सम्मान के साथ होगा एक्टर का अंतिम संस्कार
ओड़िशा के मुख्यमंत्री ने इस बात का एलान भी किया है कि उत्तम मोहंती का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। एक्टर के प्रशंसक उनके निधन की जानकारी पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग हैरानी भी जाहिर कर रहे हैं।
उत्तम मोहंती की फिल्में
दिग्गज अभिनेता उत्तम मोहंती के फिल्मी सफर पर बात करें, तो उन्होंने साल 1977 में ओड़िया फिल्म अभिमान से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने निज्हुम रातिर साथी (1979), फुला चंदना (1982) और डंडा बलुंगा (1984) जैसी बेहतरीन मूवीज में तारीफ के काबिल काम किया है।
बता दें कि अभिनेता करीब 130 ओड़िया फिल्मों में काम कर चुके थे। इतना ही नहीं, उनके काम की लिस्ट में 30 बंगाली फिल्में और एक हिंदी फिल्म नया जहर का नाम भी शामिल है। इसके अलावा, एक्टर को कुछ पॉपुलर टीवी सीरियल्स में भी देखा गया था।
एक्टर को दिए जा चुके हैं ये पुरस्कार
फिल्मी दुनिया में बेहतरीन काम के लिए उन्हें साल 1999 में प्रतिष्ठित जयदेव पुरस्कार दिया गया था। इसके बाद 2012 में ओडिशा लिविंग लीजेंड अवॉर्ड से भी उत्तम मोहंती नवाजे गए थे। इसके साथ ही, उन्हें कई बार ओडिशा स्टेट फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
ऑस्ट्रेलियाई दूत ने भारत की विविधता की खुलकर तारीफ की
CBI को बड़ी सफलता, यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा कमलेश पारेख
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
KL Rahul ने रचा इतिहास, खास रिकॉर्ड अपने नाम
Medical Tourism Boom: भारत बनेगा ग्लोबल हब, तेजी से बढ़ेगा कारोबार
भारत-म्यांमार रिश्तों में मजबूती, नौसेना प्रमुख का अहम दौरा
दिल्ली दौरे पर सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बढ़ी अटकलें
केकेआर के सामने SRH की मजबूत चुनौती, प्लेइंग-11 पर सस्पेंस
ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, कई आरोपी हिरासत में
Madhya Pradesh में बच्चों के लिए राशन मांगने पर बहू से मारपीट