46 साल बाद खग्गूसराय शिव मंदिर में जलाभिषेक, श्रद्धालुओं ने मनाया ऐतिहासिक पर्व
संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। 24 नवंबर 2024 को संभल जामा मस्जिद सर्वे के दौरान भड़की हिंसा के बाद अब स्थिति शांतिपूर्ण है। हिंसा की घटना के बाद चले विशेष अभियान में खग्गूसराय में एक शिव मंदिर मिला था। यह शिव मंदिर करीब 46 सालों से बंद था। 14 दिसंबर 2024 को इस शिव मंदिर को खोला गया। इसके बाद यहां पर पूजा पाठ शुरू हुआ। शिव मंदिर में 46 साल बाद भक्त महाशिवरात्रि के मौके पर पहुंचे। भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया। खग्गूसराय शिव मंदिर में जलाभिषेक कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। तमाम सुरक्षा इंतजामों के बीच सुबह से ही खग्गूसराय शिव मंदिर में भक्तों का पहुंचना जारी है। बाबा को जलाभिषेक करने के बाद भक्त खुशी जाहिर कर रहे हैं।
दरअसल, 1978 के दंगे के बाद से यह शिव मंदिर बंद था। इसके खोले जाने के बाद से लगातार पूजा पाठ का कार्यक्रम चल रहा है। हिंदूवादी संगठनों की ओर से संभल जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताया जा रहा है। इसको लेकर वहां भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है। जलाभिषेक करने आने की संभावना को देखते हुए शाही जामा मस्जिद के आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। हिंसा की आग में झूलसे संभल में महाशिवरात्रि को लेकर उत्साह खूब दिख रहा है। मंगलवार को पुलिसकर्मियों ने कांवरियों का स्वागत किया। वहीं, मुस्लिम समाज की ओर से भी पूरे कार्यक्रम के दौरान अलग माहौल दिखा है।
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी
जापान में भीषण आग पर 11 दिन बाद काबू, राहत की सांस
असम में BJP की आंधी, तमिलनाडु में TVK का धमाका, बंगाल में ‘खेला’