सपना गोयल ने FIR में लगाया सहारनपुर के शख्स पर अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप
बॉलीवुड और OTT एक्ट्रेस सपना गोयल उर्फ सप्पू अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. उन्होंने हाल ही में सहारनपुर के शख्स के खिलाफ मुंबई में एक FIR दर्ज कराई थी. उन्होंने जगदीप नाम के शख्स पर AI की मदद से अश्लील फोटो बनाने और वायरल करने का आरोप लगाया था. अब सपना ने जिस शख्स पर ये आरोप लगाए थे. वह इन आरोपों से तंग आकर पुलिस से शिकायत करने पहुंच गए.
एक्ट्रेस सपना ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले जगदीप सिंह पर फोटो के साथ छेड़छाड़ कर वायरल करने का आरोप लगाया था, जिनके खिलाफ अब वह अपनी पत्नी के साथ थाने पहुंचे. उन्होंने पुलिस से शिकायत की और कहा कि वह इन आरोपों से तंग आ गए हैं. जगदीप ने इन आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया. जगदीप ने कहा कि मैंने सपना की वहीं फोटो लोगों को दिखाईं, जो पहले से ही कई वेबसाइट पर मौजूद थीं.
सपना पर्सनली टारगेट कर रहीं
जगदीप ने आगे कहा कि सपना के एक APP को गूगल ने सेक्सुअल कंटेंट के आरोप में बंद कर रखा है. सपना भाजपा नेताओं पर आरोप लगाकर एक नेरेटिव फैला रही थीं. भाजपा का कार्यकर्ता होने के नाते मैं सपना के आरोपों पर लोगों को सच बता रहा था, लेकिन सपना अब मुझे पर्सनली टारगेट कर रही हैं और मुझे बदनाम किया है, जिससे मेरे परिवार पर इसका गलत असर पड़ रहा है. इससे मेरी बेटियों का मानसिक उत्पीड़न हो रहा है.
आत्मदाह करने की कही बात
जगदीप ने इस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है. उन्होंने न्याय न मिलने पर अपने पूरे परिवार के साथ आत्मदाह करने की बात कही. उन्होंने कहा कि मुझे न्याय दें. अगर मैं आरोपी हूं तो मुझे सजा मिले. अगर मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं परिवार के साथ आत्मदाह कर लूंगा. उन्होंने ये कहा कि जिन भाजपा नेताओं की वजह से मुझे टारगेट किया जा रहा है. वो मुझे चार महीने से गुमराह कर रहे है.
China का तीस्ता विवाद में दखल, भारत-बांग्लादेश तनाव बढ़ा
कुर्सी छोड़ने से इनकार, हार के बाद भी बनी रहीं ममता बनर्जी, संजय राउत ने दिया समर्थन
डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के छात्र की दर्दनाक मौत, तीन दिन बाद तोड़ा दम
United States ने रोका ‘Operation Project Freedom’, Iran से बातचीत के बीच बड़ा फैसला
Farooq Abdullah के बयान पर विवाद, पंजाब ब्लास्ट केस ने पकड़ा तूल
India ने China के अदला-बदली प्रस्ताव को ठुकराया, ड्रैगन को दिया करारा जवाब
आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 3.8 करने की उठी मांग
कोरबा में तेज आंधी से हड़कंप, कुसमुंडा में तीन घरों पर पेड़ गिरे
ग्वालियर में खौफनाक वारदात, घूरने पर विवाद के बाद युवक की गोली मारकर हत्या
ब्लेक लाइवली व जस्टिन बाल्डोनी की कानूनी लड़ाई पर समझौते की खबर