PCB का बड़ा कदम: चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के बाहर होने के बाद हेड कोच की छुट्टी!
Aaqib Javed: पाकिस्तान क्रिकेट टीम का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शर्मनाक प्रदर्शन रहा है. अपने घर पर न्यूजीलैंड से हारने के बाद भारत से मिली हार ने उसे चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर किया. टूर्नामेंट शुरू होने के महज 5 दिन के अंदर मेजबान देश सेमीफाइनल रेस से बाहर हो चुका है. इस बीच खबर आ रही है कि हार से निराश PCB टीम के हेड कोच आकिब जावेद को बर्खास्त करने की तैयारी में है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शर्मनाक प्रदर्शन और ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने के बाद पाकिस्तान की काफी आलोचना हो रही है. टीम के पूर्व खिलाड़ी ना सिर्फ खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ बल्कि चयनकर्ताओं को इसका बड़ा दोषी मान रहे हैं.
गैरी कर्स्टन के बाद टीम के हेड कोच बने थे आकिब जावेद
आकिब जावेद को PCB ने पिछले साल गैरी कर्स्टन को बर्खास्त करने के बाद हेड कोच नियुक्त किया था. PCB के एक सूत्र के हवाले से बताया कि, "बोर्ड ने अभी तय नहीं किया है कि पाकिस्तान टीम में अलग अलग हेड कोच होंगे. लेकिन इतना तय हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी में खराब प्रदर्शन के बाद जो अभी सपोर्ट स्टाफ है उसमे बदलाव किया जाएगा." पाकिस्तान क्रिकेट के लिए पिछले कुछ साल बहुत चुनौतीपूर्ण रहे हैं. टीम के लिए कई हेड कोच, चयनकर्ता बदले गए हैं. क्रिकेट बोर्ड के सामने अब भी यही बड़ी चुनौती रहने वाली है कि किसकी नियुक्ति की जाए. उन्होंने आगे कहा, "लेकिन जिस तरह से बोर्ड पिछले साल से कोच और चयनकर्ता बदल रहा है, इन पदों के लिए अन्य उम्मीदवारों को ढूंढना एक चुनौती होगी।"
पाकिस्तान सभी क्षेत्रों में फेल
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुछ अच्छा नहीं हुआ. ना तो उनकी बल्लेबाजी और ना ही उनकी गेंदबाजी चली, जिस पर वह सबसे ज्यादा निर्भर रहते हैं. फ्लॉप पाकिस्तानी बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाइए कि अभी तक हुए 2 मैचों 107 रन बनाने वाले खुशदिल शाह पाकिस्तान के लिए बेस्ट स्कोरर है.
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी