जो अपने काम में असफल होते हैं, वो लक्ष्य की ‘समय-सीमा’ बदलते हैं-अखिलेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी मुखिया एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वर्ष 2029 तक राज्य की अर्थव्यवस्था को एक हजार अरब डॉलर किये जाने के सरकार के दावे पर शनिवार को तंज कसते हुए कहा कि जो अपने काम में असफल होते हैं, वो लक्ष्य की ‘समय-सीमा’ बदलते हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “जो अपने काम में असफल होते हैं, वो लक्ष्य की ‘समय-सीमा’ बदलते हैं, देश-प्रदेश का भविष्य नहीं।” उन्होंने राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “2021 में भाजपाइयों ने कहा था कि 2024 तक उप्र की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी और अब 2025 में कह रहे हैं, 2029 में उप्र की अर्थव्यवस्था एक ट्रिलियन डॉलर की हो जाएगी।”
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, “जनता को न इनके बीते कल के वादे पर विश्वास था, न आने वाले कल के दावे पर भरोसा है। झूठ भाजपा का पर्याय बन गया है। जनमानस कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!” गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को विधानसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा के अनुरूप प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में अग्रसर है।
गुप्त हनुमान मंत्र का चमत्कार—3 बार जपते ही दूर होंगे पैसे के संकट
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी