रमईपुर में बनेगा प्रदेश का फुटवियर पार्क, यूपीसीडा द्वारा 100 इकाइयों का निर्माण
रमईपुर| राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण रमईपुर में प्रदेश के पहले फुटवियर पार्क की स्थापना करेगा। यह पार्क 130.403 एकड़ में बसेगा। यहां लेदर के जूता, चप्पल और उससे जुड़े हुए सह उत्पादों को बनाया जाएगा। प्राधिकरण ने भूखंड के इच्छुक लोगों से आवेदन मांगें हैं। यहां पर करीब 100 से अधिक फैक्टरियां लगेंगी। 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। प्राधिकरण ने जमीन अधिग्रहीत कर बाउंड्रीवाल का निर्माण भी शुरू कर दिया है। यहां पर उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग, टैनिंग व उससे संबंधित सभी कार्य होंगे। कम से कम 500 वर्ग मीटर का प्लॉट होगा। इससे बड़ा प्लॉट उद्यमी की खरीद पर निर्भर करेगा। हालांकि अभी तक भूखंड के दाम तय नहीं किए गए हैं। आवेदन आने के बाद प्राधिकरण भूखंड आवंटन के साथ दाम भी तय करेगा।
आवंटन प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने की तैयारी
आवंटी को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर भूखंड दिया जाएगा। प्राधिकरण की तरफ से एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट एंड डिमांड से जुड़ी पत्रावली वेबसाइट पर अपलोड होते ही कई कारोबारियों ने प्राधिकरण प्रबंधन से संपर्क साधना शुरू कर दिया है। वर्तमान में प्राधिकरण ने बाउंड्रीवाल का निर्माण शुरू कर दिया है। आवंटन की प्रक्रिया भी बहुत ही जल्द शुरू करने की तैयारी है।
7.76 एकड़ में ग्रीन एरिया होगी
यहां ब्लॉक ए में 23.78 एकड़, ब्लॉक बी में 75.71 एकड़ भूखंड औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि ग्रीन एरिया के रूप में 7.76 एकड़ भूमि आरक्षित की गई है। इसी तरह सड़क, नाला व अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए भी भूमि आरक्षित कर दी गई है। रनियां फुटवियर पार्क की स्थापना के लिए पहले आओ पहले पाओ आधार पर भूखंड आवंटित किए जाएंगे। ये कानपुर के पुराने स्वरूप को लौटाने का काम करेगा।
सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
Mohan Yadav सरकार के बड़े फैसले, व्यापारियों के लिए राहत की खबर
ऑनलाइन फ्रॉड का नया तरीका, युवती से लाखों की ठगी
कलिगनर को लेकर पोस्ट पर विवाद, सोशल मीडिया पर तीखी बहस
Subrahmanyam Jaishankar का फोकस: आर्थिक रिश्तों को नई रफ्तार
Bharatiya Janata Party की सरकार गठन तैयारी तेज, Amit Shah बंगाल के पर्यवेक्षक
RCB से जुड़ी यादों में डूबे Virat Kohli, बोले- ये परिवार जैसा साथ था
KL Rahul ने पिता बनने के बाद साझा किए भावुक अनुभव
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी